बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के पिता बसंत कुमार चक्रवर्ती का 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया । अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के पिता काफ़ी लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे । बसंत कुमार चक्रवर्ती ने मंग़लवार को मुंबई में आखिरी सांस ली, लेकिन उस वक्त उनके साथ उनके बेटे मिथुन चक्रवर्ती साथ नहीं थे । कहा जा रहा है कि मिथुन चक्रवर्ती लॉकडाउन की वजह से बेंगलुरू में फ़ंसे हुए है ।

मिथुन चक्रवर्ती लॉकडाउन की वजह से बेंगलुरू में फ़ंसे
खबरों की मानें तो मिथुन शूटिंग के सिलसिले में बेंगलुरू गए थे लेकिन इसी बीच लॉकडाउन लग गया और वह मुंबई नहीं पहुंच पाए । हालांकि मुंबई में मिथुन के बेटे मिमोह चक्रवर्ती मौजूद हैं । पिता के बारे में जानकारी मिलने के बाद मिथुन मुंबई आने के लिए ट्राई कर रहे हैं । बताया जा रहा है कि गुर्दा फेल होने से मिथुन के पिता की मृत्यु हुई है ।
My deep condolences on the sudden demise of your father,Mithun Da.
Stay strong & may his soul rest in peace forever ?
— Rituparna Sengupta (@RituparnaSpeaks) April 22, 2020
वहीं मशहूर अभिनेत्री रितपर्णा सेन गुप्ता ने ट्वीट कर मिथुन के पिता को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवार को हिम्मत देने के लिए इश्वर से प्रार्थना भी की है । रितपर्णा ने ट्वीट में लिखा, 'मिथुन दा आपके पिता को मेरी श्रद्धांजलि । हिम्मत रखिए और भगवान उनकी आत्मा को शांति दे ।'
गौरलतब है कि बसंत कुमार के चार बच्चे हैं, जिसमें एक बेटा और तीन बेटियां शामिल हैं । गौरंग यानी मिथुन सबसे बड़े हैं । बसंत कुमार ने कलकत्ता टेलीफोन्स में काम किया था । बताया जाता है कि, मिथुन अपने पिता की वजह से ही अभिनेता बन पाए ।
















