इशकजादे में डेब्यू करने के बाद, नमस्ते इंग्लैंड के साथ लोकप्रिय जोड़ी अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है । अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की सिज़लिंग केमिस्ट्री को ध्यान में रखते हुए, निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह के अनुसार नमस्ते फ्रेंचाइजी को बढ़ावा देने के लिए अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी एकदम परफ़ेक्ट है । और ये जोड़ी को देने वाली फ़िल्म है, इशकजादे ।

बॉलीवुड को अर्जुन कपूर-परिणीति चोपड़ा जैसी परफ़ेक्ट जोड़ी देने के लिए नमस्ते इंग्लैंड के निर्माता कुछ इस तरह करेंगे शुक्रिया अदा

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की परफ़ेक्ट जोड़ी देने का खास इंतज़ाम

अब फिल्म की रिलीज से पहले, नमस्ते इंग्लैंड के निर्माताओं ने इशकजादे की टीम के लिए विशेष स्क्रीनिंग की मेजबानी करने का फैसला किया है, जिन्होंने उन्हें अर्जुन और परिणीति की प्रतिष्ठित जोड़ी दी है ।

पंजाब और यूरोप की पृष्ठभूमि पर आधारित विपुल अमृतलाल शाह की नमस्ते इंग्लैंड एक युवा और ताज़ा कहानी है जिसमे दो व्यक्ति जसमीत और परम की जीवन यात्रा को दर्शाया गया है ।

फ़िल्म के ट्रेलर में रोमांस, ड्रामा और दिल टूटने का दर्द सहित भावनाओं की एक विस्तृत श्रृंखला दिखाई गयी है जिसे देखने के बाद हमारे जहन में सवाल पैदा हो जाता है कि 'आप प्यार के लिए किस हद्द तक जा सकते हैं ?'

बॉलीवुड को अर्जुन कपूर-परिणीति चोपड़ा जैसी परफ़ेक्ट जोड़ी देने के लिए नमस्ते इंग्लैंड के निर्माता कुछ इस तरह करेंगे शुक्रिया अदा

इस मज़ेदार फ़िल्म को पंजाब में 100 स्थानों पर फ़िल्माया गया है जिसकी शुरुआत पंजाब के लुधियाना और अमृतसर से होती है जिसके बाद ढाका और फिर पेरिस से ले कर ब्रसेल्स और अंत में लंदन का रुख किया जाएगा । फ़िल्म की मुख्य जोड़ी अर्जुन और परिणीति अपने मज़ाकिया स्वभाव और दमदार केमिस्ट्री के साथ दर्शकों का रुझान अपनी तरफ़ बनाये रखते है ।

यह भी पढ़ें : नमस्ते इंग्लैंड की रिलीज से पहले ही इसकी तीसरी किश्त, नमस्ते चाइना पर शुरू हुआ काम

विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित और निर्देशित, फिल्म को ब्लॉकबस्टर मूवी एंटरटेनर्स के साथ मिलकर पेन फिल्म और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत किया गया है । अर्जुन और परिणीति चोपड़ा द्वारा अभिनीत नमस्ते इंग्लैंड 18 अक्टूबर 2018 को देशभर में रिलीज होगी ।