कार्तिक आर्यन पिछले कई दिनों से लगातार चर्चा में बने हुए हैं । करण जौहर की दोस्ताना 2 छोड़ने के बाद कार्तिक ने एक साथ दो फ़िल्मों को साइन किया । जहां एक तरफ़ कार्तिक साजिद नाडियाडवाला की एपिक लव स्टोरी ड्रामा में नजर आएंगे वहीं वह हंसल मेहता की आगामी में भी लीड रोल में दिखाई देंगे ।

कार्तिक आर्यन बनेंगे एयरफ़ोर्स पायलट
और अब हमें हंसल मेहता की इस फ़िल्म के बारें में अंदर की खबर पता चली है । फ़िल्म के बारें में जानकारी देते हुए जानकार सूत्र ने बॉलीवुड हंग़ामा को बताया कि, “यह एक कमर्शियल फ़िल्म है जिसमें हंसल मेहता का टच देखने को मिलेगा । इस फ़िल्म में नेशनल एंगल भी देखने को मिलेगा । असल में यह फ़िल्म एक असल जिंदगी की घटना पर बेस्ड है । कार्तिक इसमें एक भारतीय वायुसेना अधिकारी की भूमिका निभाएंगे । वह बचाव अभियान में मुख्य पायलट होंगे ।”
ऐसी ही कुछ जाह्नवी कपूर की गुंजन सक्सेना थी । कंगना रनौत की तेजस भी एयर फ़ोर्स पायलट के इर्द-गिर्द घूमती कहानी है । तेजस भी RSVP द्दारा निर्मित फ़िल्म है और कार्तिक की यह फ़िल्म भी RSVP द्दारा निर्मित फ़िल्म है ।
















