न्यूकमर अहान पांडे और अनीत पड्डा के ब्लॉकबस्टर बॉलीवुड डेब्यू सैयारा की बॉक्स ऑफिस सफलता ने जार किसी को चौंका दिया है । म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा सैयारा पॉजिटिव रिव्यूज के साथ रिलीज के पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है । इसी बीच खबर आई कि, अनुराग बसु की कथित तौर पर सैयारा थीम पर बेस्ड कार्तिक आर्यन और श्रीलीला स्टारर अनटाइटल्ड रोमांटिक म्यूज़िकल फिल्म फ़िलहाल पोस्टपोन हो गई है । लेकिन इन अफवाहों पर ख़ुद डायरेक्टर अनुराग बसु ने विराम लगा दिया है और साथ ही यह भी क्लियर किया है कि, कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की फ़िल्म और हालिया रिलीज सैयारा बिल्कुल अलग हैं ।

अहान पांडे और अनीत पड्डा की सैयारा के कारण डिले हुई कार्तिक आर्यन-श्रीलीला की म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा ? डायरेक्टर अनुराग बसु ने होने वाली तुलना पर तोड़ी चुप्पी

सैयारा से डरी कार्तिक आर्यन की फ़िल्म ?

इंडिया टुडे से बातचीत में अनुराग बसु ने इन अटकलों को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने माना कि फिल्म की शेड्यूलिंग में बदलाव हुआ है, लेकिन इसका सैयारा की सफलता से कोई लेना-देना नहीं है। बसु ने कहा, “चूंकि दोनों फिल्मों में कलाकारों के जीवन पर आधारित कहानियां हैं, इसलिए तुलना की संभावना थी। लेकिन हमारी फिल्म और सैयारा  बिल्कुल अलग हैं।”

उन्होंने आगे बताया कि देरी की असली वजह व्यस्त शेड्यूल हैं। “कार्तिक हाल ही में करण जौहर की फिल्म तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी  की शूटिंग में व्यस्त थे, वहीं मैं खुद मेट्रो… इन दिनों की रिलीज़ को लेकर पूरी तरह व्यस्त था । अब जल्द ही हम अगला शेड्यूल शुरू करेंगे और फिल्म की शूटिंग को जल्दी पूरा करने की योजना है ।”

यह फिल्म पहली बार कार्तिक आर्यन और श्रीलीला को एक साथ ला रही है और इसे एक सोलफुल, म्यूज़िक-ड्रिवन लव स्टोरी के रूप में देखा जा रहा है—ऐसा जॉनर जिसमें अनुराग बसु की पकड़ मानी जाती है।

वहीं, हाल ही में रिलीज़ हुई सैयारा—जिसमें डेब्यू कर रहे हैं आहान पांडे और अनीत पड्डा—को ज़बरदस्त बॉक्स ऑफिस प्रतिक्रिया मिली है। इसी वजह से चर्चा थी कि अनुराग बसु की टीम ने कथित ‘थीम ओवरलैप’ से बचने के लिए फिल्म को पोस्टपोन किया। लेकिन निर्देशक की सफाई के बाद फैन्स राहत की सांस ले सकते हैं। फिल्म अपने मूल क्रिएटिव विज़न के साथ आगे बढ़ रही है।

कार्तिक आर्यन इस समय करण जौहर के साथ एक रोमांटिक कॉमेडी और एक फैंटेसी ड्रामा समेत कई प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं, जबकि श्रीलीला अपनी बहुप्रतीक्षित बॉलीवुड डेब्यू की तैयारियों में लगी हैं। उम्मीद की जा रही है कि इस फिल्म का अगला शूटिंग शेड्यूल जल्द शुरू होगा।