कोरोना वायरस पूरी दुनिया पर कहर बनकर टूट रहा है । कोरोना के चलते पूरे देश की अर्थव्यवस्था भी डगमगा गई है । ऐसे में कोरोना वायरस से निपटने के लिए अलग-लगर तरह से मदद के हाथ बढ़ाए जा रहे हैं । जहां एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए सभी देशवासियों से प्रधानमंत्री सहायाता कोष में कोरोना के खिलाफ जंग में दान देने की भी अपील की है वहीं राज्य सरकारें भी डोनेशन की मदद से जरूरतमंद लोगों को मदद पहुंचा रही हैं । प्रधानमंत्री की अपील पर देश के लगभग हर बड़े क्षेत्र के दिग्गजों ने आगे बढ़कर कोविड-19 से निपटने में अपना योगदान दिया । और अब कोरोना वायरस से निपटने के लिए करीना कपूर खान ने अपने पूरे परिवार सहित मदद का हाथ बढ़ाया है ।

करीना कपूर खान ने बढ़ाया मदद का हाथ
करीना कपूर खान ने यूनिसेफ, गिव इंडिया और इंटरनेशनल असोसिएशन ऑफ ह्यूमन वैल्यूज (आईएएचवी) को सपॉर्ट करने का संकल्प लिया है ।
करीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से कोरोना वायरस से निपटने का संकल्प लेते हुए कहा कि, “इस तरह की मुश्किल घड़ी में, हमें एक साथ आने और एक दूसरे की मदद करने की जरूरत है । हम दोनों ऐसा करने की दिशा में कदम उठाते हैं और हम यूनिसेफ, गिव इंडिया और इंटरनेशनल असोसिएशन ऑफ ह्यूमन वैल्यूज (आईएएचवी) को सपॉर्ट करने का संकल्प लेते हैं । हम भी उन लोगों से ऐसा करने का अपील करते हैं जो ऐसा कर सकते हैं । हम सब एक हैं । जयहिंद ।”
हालांकि करीना ने अपनी इस पोस्ट में ये नहीं बताया कि वह कितनी धनराशि का दान कर रहे हैं । बहरहाल उनका ये कदम सराहनीय है ।
















