महादेव गेमिंग-बेटिंग केस में रणबीर कपूर के बाद अब कपिल शर्मा, हिना खान और हुमा कुरैशी भी प्रवर्तन निदेशालय (ED) के निशाने पर आ गए हैं । ऑनलाइन बेटिंग ऐप को लेकर ईडी हुमा कुरैशी, हिना खान और कपिल शर्मा से पूछताछ करने वाली है । प्रवर्तन निदेशालय ने तीनों स्टार्स को समन भेजा है।

ऑनलाइन बेटिंग ऐप पर ED कपिल शर्मा से पूछताछ करेगी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महादेव बेटिंग ऐप के जरिए करीब 5000 करोड़ रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग हुई है । ऐसे में ईडी इस ऐप को प्रमोट करने और इससे जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है । इसी कड़ी में अब कपिल, हुमा औए हिना को नोटिस भेजा गया है । बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर के अलावा कपिल शर्मा, हुमा कुरैशी और हिना खान भी दुबई में हुई सौरभ चंद्राकर शादी में शामिल हुए थे, जिसमें 200 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे । इस शादी में सौरभ चंद्राकर ने मनी लॉन्ड्रिंग का पैसा लगाया था । शादी में शामिल हुईं हस्तियों को सौरभ चंद्राकर ने अच्छी खासी रकम दी थी । साथ ही कई सेलेब्स ने महादेप बेटिंग ऐप के विज्ञापनों को एंडोर्स भी किया था ।
बता दें कि इससे पहले रणबीर को शुक्रवार, 6 अक्टूबर तक बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है । लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि, रणबीर कपूर ने ED से पूछताछ में पेश होने के लिए 2 हफ्ते की मोहलत माँगी है । कहा जा रहा है कि रणबीर कपूर ने कथित तौर पर महादेव ऐप का प्रचार भी किया था । इसलिए ED उनसे सवाल-जवाब करना चाहती है ।
















