अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास और दीपिका पादुकोण अभिनीत कल्कि 2898 AD थिएटर में रिलीज़ हो चुकी है । फ़िल्म को क्रिटिक्स द्वारा ही नहीं बल्कि दर्शकों द्वारा भी खून सराहा जा रहा है । फ़िल्म की कहानी से लेकर परफॉरमेंस, विज़ुअल्स इफ़ैक्ट्स और vfx की भी सराहना की जा रही है । लेकिन कल्कि 2898 AD में एक चीज ने दर्शकों को निराश किया और है दिग्गज अभिनेता कमल हासन का कम स्क्रीन टाइम । क्योंकि उनके फ़ैंस कल्कि 2898 AD में उन्हें और देखना चाहते थे । इस पर अब ख़ुद कमल हासन ने चुप्पी तोड़ी है साथ ही हिंट दी है कि ये तो बस शुरुआत है, सीक्वल में बहुत कुछ बाक़ी है ।

कमल हासन ने कल्कि 2898 AD के सीक्वल में अपने रोल पर दी बड़ी हिंट
कल्कि 2898 AD में ख़तरनाक विलेन बने कमल हासन ने अपने कम स्क्रीन टाइम को लेकर हाल में दिए एक इंटरव्यू में कहा, “कल्कि 2898 AD में मैंने एक छोटी सी भूमिका निभाई है । जो केवल कुछ मिनटों के लिए दिखाई देती है । फिल्म में मेरा असली हिस्सा अभी शुरू हुआ है । मुझे इसके दूसरे पार्ट में और भी बहुत कुछ करना है । इसलिए मैंने एक फैन के रूप में ये फिल्म देखी और मैं सरप्राइज रह गया ।”
फिल्म को लेकर आगे बात करते हुए उन्होंने कहा, “फिल्म में काम करके मुझे ऐसा लगा कि हिंदी सिनेमा ग्लोबल एंटरटेनमेंट की ओर बढ़ रहा है । कल्कि 2898 एडी उनमें से एक है । नाग अश्विन ने बिना किसी धार्मिक पक्षपात के पौराणिक कथाओं के टॉपिक को सावधानीपूर्वक हैंडल किया है । दुनियाभर में सिर्फ जापान, चीन और ग्रीक सभ्यताएं ही कहानी कहने की भारतीय विरासत के करीब आ सकती हैं । अश्विन ने वहां से कहानियां चुनीं । सभी को एक साथ लाकर बहुत धैर्य के साथ इसे मंजिल तक पहुंचा ।”
कल्कि 2898 AD के बॉक्स ऑफिस परफॉरमेंस की बात करें तो, फ़िल्म रिलीज़ के पहले ही दिन से थिएटर में कमाल दिखा रही है । कल्कि का हिंदी वर्जन दो दिनों में कुल 45.75 करोड़ रू की कमाई कर चुका है । वहीं फ़िल्म की वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 298.5 करोड़ रू रहा है जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है ।
















