jacqueline fernandez

हॉट-सेक्सी दिखने वाली जैकलिन फर्नांडीस को कई सामाजिक कार्यों की दिशा में भी काम करने के लिए जाना जाता है । अब जैकलिन फर्नांडीस ने महिलाओं के विकास की दिशा में काम करने की पहल दिखाई है । जैकलिन ने हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो में अभिनय किया , जो लोकप्रिय स्पाइस गर्ल्स ट्रैक 'वानावे' का रीमेक है ।

इस वीडियो गीत का शीर्षक है 'व्हाट रियली रियली वॉंट' , दुनियाभर की लड़कियों और महिलाओं पर केंद्रित इस वीडियो को गेटी इमेजेज के सहयोग से 'कान लायंस इंटरनेशनल फेस्टिवल ऑफ़ क्रिएटिविटी' और 'एसडब्ल्यूए, द ग्लोबल सिनेमा एडवर्टाइजिंग एसोसिएशन' ,में प्रदर्शित किया गया था । यह कहा गया कि यह अभियान हर किसी के प्रोजेक्ट का एक हिस्सा है । लड़कियों और महिलाओं के लिए यह पहला वैश्विक लक्ष्य अभियान है ।

नया वीडियो ट्रैक 'वानावे' ,जिसे स्पाइस गर्ल्स से लिया गया है , का मकसद समकालीन लड़कियों और महिलाओं की आवाज और उनके मौजूदा लक्ष्यों के साथ काम करने के साथ जो वो हासिल करना चाहती हैं । जैकलीन ने इस अभियान के साथ जुड़ कर गर्व व्यक्त किया और कहा कि , लोगों को महिलाओं के लिए एक सुरक्षित वातावरण बनाने , लड़कियों को पढ़ाने और उनके खिलाफ हिंसा खत्म होने की दिशा में प्रयास करने की जरूरत है ।

निर्देशक एम जे डिलाने का ये वीडियो गीत मॉक्सी पिक्चर द्दारा निर्मातित किया गया है । नाईजिरिया, ब्रिटेन और अमेरिका सहित दुनियाभर के फ़िल्म अभिनेता वैश्विक लक्ष्यों के साथ-साथ एसएडब्ल्यूए के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जुलाई 2016 में ऑनलाइन जाने की उम्मीद है ।