1005942924

लगता है परेशानियां बॉलीवुड के सुपरहीरो ह्रितिक रोशन के पीछे हाथ धो कर पड़ गईं हैं इसलिए तो एक परेशानी खत्म नहीं होती तब तक दूसरी परेशानी ह्रितिक का इंतजार करने लगती है ।  आम लोग हो या खास, साइबर क्राइम के शिकार से कोई नहीं बच पता । और इस बार इस साइबर क्राइम का शिकार बनें हैं ह्रितिक रोशन । दरअसल कल एक अनजान शख्स ने ह्रितिक रोशन का फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया जिसने ह्रितिक को काफ़ी परेशान कर दिया ।

कल एक अनजान शख्स ने ह्रितिक रोशन का फेसबुक अकांउट हैक कर लिया और लाइव स्ट्रीमिंग करने लगा । लाइव स्ट्रीमिंग से तुरंत ढाई हजार लोग जुड़ गए । लेकिन लोग तब हैरान रह गए, जब ह्रितिक रोशन की जगह उन्होंने किसी दूसरे शख्स की डीपी ह्रितिक रोशन के अकाउंट पर देखी । उस शख्स ने ह्रितिक रोशन का अकाउंट हैक कर उनकी डीपी की जगह अपनी फोटो लगा दी । इसके बाद वह अपनी कुछ लाइव तस्वीरें शेयर करने लगा । ह्रितिक रोशन को लाइव देख उनके लगभग ढाई हजार फैन भी उनसे जुड़ गए । लेकिन ये शख्स ह्रितिक नहीं कोई और था । वहीं ऐसी भी संभावना जताई जा रही है कि किसी आईटी जीनियस ने ऐसे ही तुक्का लगाया और अकाउंट खुल गया । हालांकि जल्द ही हैक अकाउंट को रिकवर कर लिया गया । अब सब कुछ ठीक है इसकी जानकारी खुद ह्रितिक रोशन ने दी ।

ह्रितिक ने फेसबुक पर लिखा कि किसी लड़के ने उनका फेसबुक पेज हैक कर लिया था । हालांकि अब सब ठीक हो गया है ।

बहरहाल उस हैकर की ह्रितिक के फ़ेसबुक पेज पर की गई लाइव स्ट्रीमिंग और डीपी को हटा दिया गया है ।