कॉमेडियन-एक्टर कपिल शर्मा एक बार फिर अपने शो, द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो के तीसरे सीजन के साथ लौट रहे हैं । ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुए द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो के अब तक दो सीजन आ चुके हैं और अब मेकर्स ने इसके तीसरे सीजन का ऐलान कर दिया है । कपिल शर्मा करीब 6 महीनों के इंतजार के बाद एक बार फिर अपनी पूरी टीम के साथ दर्शकों को हंसाते हुए नजर आएंगे ।

द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा का तीसरा सीजन
द ग्रेट इंडियन कपिल शो का तीसरा सीजन 21 जून से शुरू होने वाला है । कपिल और नेटफ्लिक्स ने शो का प्रोमो वीडियो में भी रिलीज किया है जिसकी शुरुआत फोन कॉल से होती है । कपिल अर्चना पूरण सिंह को फोन करते हैं, तो अर्चना कहती हैं कि वो बैंक में हैं । कपिल उन्हें कहते हैं कि लोन मत लो, अब हमारे शो का तीसा सीजन आ रहा है । इसी तरह बारी बारी कपिल अपने टीम के और भी कुछ मेंबर्स को फोन घुमाते हैं और बातचीत करते हैं कि तीसरे सीजन में क्या अलग कर सकते हैं, जो पहले कभी नहीं हुआ । वो किकू शारदा, कृष्णा अभिषेक और सुनील ग्रोवर जैसे स्टार्स को फोन करते हैं ।
कपिल शर्मा आगे कहते हैं, “अब हर फनिवार बढ़ेगा हमारा परिवरा” वहीं नेटफ्लिक्स ने प्रोमो वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “हंसी होगी आउट ऑफ कंट्रोल, क्योंकि कपिल की एक गैंग एक बार फिर से वापस आ रही है ।”
कपिल शर्मा ने अपने शो के तीसरे सीजन का अनाउंसमेंट करते हुए कहीं न कहीं समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट पर भी निशाना साधा है । कीकू से बातचीत करते हुए कपिल ने पूछा कि, “शो में आप कुछ बेतुका सा कर सकते हो।” इसके जवाब में कीकू शारदा कहते हैं, “नहीं भाई आज के समय में कॉमेडी में कुछ उल्टा सीधा करने पर भागना पड़ता है। आपको पता है कि मैं ऐसा नहीं कर सकता हूं।”
बता दें कि इस शो का दूसरा सीजन 21 सितंबर 2024 को शुरू हुआ था और 14 दिसंबर 2024 को ऑफ एयर हुआ था । वहीं लगभग 6 महीने के बाद कपिल लोगों को एक बार फिर से एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं ।
















