22 साल बाद एक बार फिर ‘तारा सिंह’ बनकर लौटे सनी देओल ने अपनी फ़िल्म गदर 2 से बॉक्स ऑफिस पर सूनामी ला दी है । गदर 2 ने अपनी रिलीज़ के पहले ही दिन से ऑफिस रिकॉर्ड्स तोड़ने का मिशन शुरू कर दिया था । और ये यहीं नहीं रुका दूसरे और तीसरे दिन भी गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से क़हर बरपा दिया । अनिल शर्मा निर्देशित गदर 2 ने अपनी रिलीज के पहले ही दिन 40.10 करोड़ रू कमाकर एक नया रिकॉर्ड बनाया । और महज़ तीन दिनों में 100 करोड़ का आँकड़ा पार कर एक नया रिकॉर्ड बनाया ।

सनी देओल की गदर 2
11 अगस्त को रिलीज हुई सनी देओल, उत्कर्ष शर्मा और अमीषा पटेल की गदर 2 ने जहां अपनी रिलीज़ के पहले दिन- 40.10 करोड़ रू, दूसरे दिन यानी शनिवार को 43.08 करोड़, तीसरे दिन यानी रविवार 51.70 करोड़ रू की कमाई हुई । इस तरह फ़िल्म अब तक कुल 134.88 करोड़ रू की कमाई कर चुकी है ।
134.88 करोड़ रू की कमाई कर गदर 2, 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली वाली 2023 की 7वीं बॉलीवुड फिल्म बन गई है । वहीं सबसे जल्दी 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली साल 2023 की दूसरी फ़िल्म साबित हुई है । फिल्मों के लिए पहले 3 दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेना एक बहुत बड़ा अचीवमेंट होता है । और गदर 2 अपने ओपनिंग वीकेंड में इस उपलब्धि को हासिल करने में कामयाब हुई ।
साल 2023 की सबसे तेज 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली फ़िल्में-
पठान - 2 दिन
ग़दर 2 – 3 दिन
आदिपुरुष - 3 दिन
द केरल स्टोरी - 9 दिन
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - 10 दिन
किसी का भाई किसी की जान - 10 दिन
तू झूठी मैं मक्कार - 11 दिन
गदर 2 की तूफ़ानी कमाई थिएटर्स में जारी है और ये देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट उम्मीद जाता रहे हैं कि फ़िल्म अपने दूसरे वीकेंड तक आते-आते आसानी से 200 करोड़ का आँकड़ा पार कर लेगी । सनी देओल की फिल्म ने संडे को थिएटर्स में ऐसा जबरदस्त माहौल जमाया कि कई थिएटर्स में फिल्म के सारे शो हाउसफुल चल रहे हैं । मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी भी गदर 2 को एक बार फिर शानदार कमाई करवाएगी ।
















