पिछले हफ़्ते, बॉलीवुड हंगामा ने सबसे पहले साल की सबसे बड़ी खबर दी कि परेश रावल ने हेरा फेरी 3 छोड़ दी है । हमने खुद अभिनेता का एक ऑफिशियल बयान भी अपने रीडर्स को बताया था जिसमें उन्होंने इस फ्रैंचाइज़ी से बाहर होने की खबर को कंफ़र्म किया था । फिर यह विवाद तब और ज्यादा बढ़ गया जब अक्षय कुमार ने इस पूरे मामले में एंट्री ली और अपने प्रोडक्शन हाउस, केप ऑफ़ गुड फ़िल्म्स, जो हेरा फेरी 3 को प्रोड्यूस कर रही है, के माध्यम से परेश रावल पर फ़िल्म को अचानक छोड़ने, अन-प्रोफेशनल रवैये के चलते 25 करोड़ रुपये का मुकदमा दायर किया । अक्षय कुमार की कानूनी टीम ने बताया कि परेश रावल ने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया जिसके बाद उन्हें 11 लाख रुपये का एडावांस पेमेंट भी दिया जा चुका है और अब उन्होंने अचानक फ़िल्म छोड़ दी । और अब बॉलीवुड हंगामा को पता चला है कि परेश रावल ने अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस को साइनिंग अमाउंट वापस कर दिया है।

EXCLUSIVE: परेश रावल ने 15 करोड़ रू में साइन की थी हेरा फेरी 3 लेकिन अब छोड़ने का नहीं है कोई अफ़सोस ; 15% ब्याज के साथ लौटाया 11 लाख रु का एडावांस पेमेंट

परेश रावल ने हेरा फेरी 3 के एडवांस अमाउंट को लौटाया

बॉलीवुड हंगामा को एक सूत्र ने बताया, “परेश रावल ने 11 लाख रुपये की साइनिंग राशि 15% प्रति वर्ष ब्याज के साथ लौटा दी है और हेरा फेरी सीरीज से हटने के लिए थोड़े और पैसे भी दिए हैं ।”

सूत्र ने आगे बताया, “टर्म शीट के अनुसार परेश रावल को साइनिंग अमाउंट के तौर पर 11 लाख रुपए दिए गए थे । उनकी कुल फीस 15 करोड़ रुपए तय की गई थी । टर्म शीट में बताया गया था कि परेश रावल को फिल्म रिलीज होने के एक महीने बाद ही शेष राशि - 14.89 करोड़ रुपए - मिल जाएगी । सीनियर एक्टर को इस क्लॉज को लेकर कुछ संदेह था । साथ ही, फिल्म की मुख्य शूटिंग अगले साल शुरू होनी थी । इसका मतलब है कि हेरा फेरी 3 के 2026 के अंत या 2027 में रिलीज होने की संभावना नहीं है । संक्षेप में, परेश को अपनी बाकी की एक्टिंग फीस पाने के लिए लगभग दो साल तक इंतजार करना पड़ता ।”

ट्रेड सूत्रों के अनुसार, भूत बंगला के सेट पर केवल फिल्म का अनाउंसमेंट टीजर शूट किया गया था । उस फिल्म की क्रू ने प्रोमो शूट पर भी काम किया । अब देखना यह है कि इस नाटकीय गाथा में आगे क्या होता है।

फ्रेंचाइजी की शुरुआत हेरा फेरी (2000) से हुई थी। यह एक औसत कमाई वाली फिल्म थी और टेलीविजन पर इसे काफी पसंद किया गया था । इसलिए, सीक्वल, फिर हेरा फेरी (2006) ने शानदार शुरुआत की और सुपर-हिट बनकर उभरी । कुछ साल बाद, सोशल मीडिया और सदाबहार हास्य की बदौलत दोनों फिल्मों ने और भी अधिक लोकप्रियता हासिल की। इसने तीसरी किस्त के लिए प्रचार को और बढ़ा दिया । नतीजतन, हेरा फेरी 3 के लिए उत्साह आसमान छू रहा है।