सनी देओल, दुलकर सलमान, श्रेया धनवंतरी और पूजा भट्ट स्टारर चुप को रिलीज डेट अनाउंस होने के बाद अब मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है । मोशन पोस्टर, फ़र्स्ट लुक और टीजर के बाद अब चुप का ट्रेलर रिलीज होगा जो कि 5 सितंबर, 2022 को लॉन्च होगा । सनी देओल, दुलकर सलमान की आर बाल्की द्दारा निर्देशित चुप एक रोमांटिक साइकोपैथ थ्रिलर फ़िल्म है जो कि 23 सितंबर, 2022 को थिएटर में रिलीज़ होगी ।

सनी देओल और दुलकर सलमान की चुप
चुप के साथ सनी देओल का भी मैन स्ट्रीम सिनेमा में कमबैक होने जा रहा है । वहीं इस फ़िल्म में सनी और साउथ एक्टर दुलकर सलमान भी पहली बार स्क्रीन शेयर कर ते हुए नजर आएंगे । सनी और दुलकर के अलावा फ़िल्म में श्रेया धनवंतरी, जिन्होंने स्कैम: 1992 से अपनी पहचान बनाई, और पूजा भट्ट, जिन्होंने हाल ही में बॉम्बे बेगम के साथ बड़े पैमाने पर वापसी की ।
दिलचस्प बात यह है कि निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर चुप (1 सितंबर से) के दिलचस्प मोशन पोस्टर को ट्रेलर लॉन्च तक एक रोमांचक उलटी गिनती के रूप में प्रदर्शित करने का फैसला किया है ।
जबकि आर बाल्की न केवल बॉलीवुड के बेहतरीन कहानीकारों में से एक के रूप में जाने जाते हैं, उन्होंने मुख्यधारा के सिनेमा में अपरंपरागत विषयों को भी सफलतापूर्वक खोजा है और चुप के टीज़र को उत्साहजनक प्रतिक्रिया को देखते हुए, ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है।
चुप आर बाल्की द्वारा निर्देशित और राकेश झुनझुनवाला, अनिल नायडू, डॉ. जयंतीलाल गड़ा (पेन स्टूडियो) और गौरी शिंदे द्वारा निर्मित है । मूल कहानी आर बाल्की की है, पटकथा और संवाद आर बाल्की, समीक्षक से लेखक बने राजा सेन और ऋषि विरमानी द्वारा सह-लिखित हैं । डॉ. जयंतीलाल गड़ा (पेन स्टूडियोज) फिल्म प्रस्तुत करते हैं और पेन मरुधर द्वारा पूरे इंडिया में फिल्म वितरित की जाएगी । फोटोग्राफी के निदेशक विशाल सिन्हा हैं और संगीत निर्देशक एस डी बर्मन, अमित त्रिवेदी, स्नेहा खानवलकर और अमन पंत हैं। साहिर लुधियानवी, कैफ़ी आज़मी, स्वानंद किरकिरे के गीत है। प्रणब कपाड़िया और अनिरुद्ध शर्मा फिल्म के सह-निर्माता हैं।
















