पिछले दो साल से एक हिट की तलाश में रहे आयुष्मान खुराना को फ़ाइनली ड्रीम गर्ल 2 के रूप में वो हिट फ़िल्म मिल गई । राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी ड्रीम गर्ल 2 के फ़र्स्ट डे कलेक्शन ने वीकेंड पर फ़िल्म की कमाई की उम्मीदें और ज्यादा बढ़ा दी । और सभी उम्मीदों पर खरी उतरती हुई ड्रीम गर्ल 2 अपने फ़र्स्ट वीकेंड पर कुल 40.71 करोड़ रु की कमाई के साथ एक हिट फ़िल्म साबित हुई ।

हिट हुई आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल 2
गदर 2 और ओएमजी 2 जैसी हिट फ़िल्मों से टक्कर के बावजूद आयुष्मान अपने लिए दर्शक जुटाने में कामयाब हुई । ड्रीम गर्ल 2 ने जहां अपनी रिलीज के पहले दिन, शुक्रवार को 10.69 करोड़, दूसरे दिन शनिवार को 14.02 करोड़ और तीसरे दिन रविवार को 16 करोड़ रु की कमाई की । इस तरह फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर अब तक कुल 40.71 करोड़ रु की कमाई कर चुकी है ।
पहले ही दिन से फिल्म बॉक्स ऑफस पर अपना दम दिखा रही है और आयुष्मान के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग जुटा चुकी है । ड्रीम गर्ल 2 को पॉजिटिव रिव्यूज मिलने के साथ ही जनता से भी इस फ़िल्म को भरपूर प्यार मिल रहा है । ट्रेड एक्सपर्ट उम्मीद जता रहे हैं कि आने वाले दिनों में भी ड्रीम गर्ल की कमाई में उछाल देखने को मिलेगा ।
















