सुपर हेक्टिक शेड्यूल में काम कर रही दीपिका पादुकोण ने हाल ही में शकुन बत्रा की फिल्म के लिए डबिंग शुरू कर दी है, जिसमें अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी भी नज़र आएंगे । दीपिका पादुकोण इस फ़िल्म में एक अलफ़ अवतार में नजर आएंगी ।

दीपिका पादुकोण ने शुरू की शकुन बत्रा की फिल्म के लिए डबिंग

दीपिका पादुकोण की शकुन बत्रा के साथ फ़िल्म

जबकि फिल्म से जुड़ी गोपनीय रखी गयी है, सिवाए इसके कि दीपिका ने किरदार के लिए योग सीखा है। अभिनेत्री ने फिल्म की शूटिंग से अपने सफर को 'प्यार, दोस्ती और जीवन भर की यादों' के रूप में अभिव्यक्त किया है। रीयलिस्म और लेयर्ड कहानी कहने के लिए प्रसिद्ध, सुपरस्टार को शकुन की फिल्म के लिए डबिंग स्टूडियो में कैप्चर किया गया था जहाँ वह शटरबर्ग के लिए स्माइल देते हुए नज़र आई । उन्होंने कुछ समय पहले इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है और अपने को-स्टार्स के साथ ढेर सारी तस्वीरें और एक प्यारा सा कैप्शन भी पोस्ट किया है।

दीपिका पादुकोण के पास आगे एक रोमांचक लाइनअप है जिसमें ऋतिक रोशन के साथ फाइटर, प्रभास के साथ नाग अश्विन की पैन इंडिया फ़िल्म, अमिताभ बच्चन के साथ द इंटर्न का आधिकारिक हिंदी रीमेक, महाभारत और 83 शामिल है। उनके पास एक हॉलीवुड फिल्म भी है, जिसकी घोषणा इस साल की शुरुआत में की गई थी।