आख़िरकार, इंतजार अब खत्म हुआ! बहुप्रतीक्षित एक्शन-ड्रामा डकैत : एक प्रेम कथा की फायर झलक अब सामने आ चुकी है, जो इसके तेज़ रफ्तार, जबरदस्त एक्शन और भावनाओं से भरपूर दुनिया की एक झलक पेश करती है। अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर अभिनीत डकैत : एक प्रेम कथा 25 दिसंबर 2025 को पूरे भारत में भव्य रूप से सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है।

डकैत : एक प्रेम कथा की रिलीज डेट अनाउंस
डकैत : एक प्रेम कथा एक ऐसा सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है जो तीव्र एक्शन, कच्ची भावनाओं और रोमांच से भरपूर कहानी को एक साथ पिरोती है। शेष और मृणाल की आग जैसी केमिस्ट्री और अनुराग कश्यप की दमदार भूमिका इस फिल्म को खास बना देती है।
शनील देव के निर्देशन में बनी महत्वाकांक्षी फिल्म डकैत : एक प्रेम कथा उनकी पहली निर्देशकीय पेशकश है। इसे सुप्रिया यर्लागड्डा द्वारा निर्मित, सुनील नारंग द्वारा सह-निर्मित और अन्नपूर्णा स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। यह फिल्म हिंदी और तेलुगु में एक साथ शूट की जा रही है, जिसकी कहानी और पटकथा अदिवी शेष और शनील देव ने मिलकर लिखी है। फिलहाल इसकी शूटिंग हैदराबाद में चल रही है, जिसके बाद महाराष्ट्र में एक बड़ा शेड्यूल निर्धारित है।
बॉक्स ऑफिस पर 25 दिसंबर 2025 को दो बड़ी फ़िल्मों डकैत और अल्फा का मुक़ाबला देखने को मिलेगा । क्योंकि 25 दिसंबर 2025 को यशराज फिल्म्स की पहली महिला स्पाई थ्रिलर अल्फ़ा भी रिलीज़ होने वाली है । इस फ़िल्म में आलिया भट्ट और शर्वरी पहली बार जासूस के किरदार में नजर आने वाली हैं ।
















