यशराज फिल्म्स ने फ़ाइनली अपनी महिला स्पाई थ्रिलर अल्फा की रिलीज डेट का अनाउंस कर दिया है । YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला प्रधान स्पाई थ्रिलर आलिया भट्ट और शर्वरी स्टारर अल्फा 25 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्माण आदित्य चोपड़ा कर रहे हैं।

CONFIRMED! आलिया भट्ट और शर्वरी की स्पाई थ्रिलर अल्फा 25 दिसंबर 2025 को होगी रिलीज ; रोमांचक एक्शन सीक्वेंस के साथ दिखेंगे शानदार ट्विस्ट एंड टर्न्स

आलिया भट्ट और शर्वरी स्टारर अल्फा

आलिया भट्ट फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगी, और उनके साथ उभरती हुई अभिनेत्री और YRF की होमग्रोन टैलेंट शर्वरी होंगी। दोनों इस बहुप्रतीक्षित स्पाईवर्स फिल्म में सुपर एजेंट की भूमिका में दिखाई देंगी, जिसे शिव रवैल निर्देशित कर रहे हैं ।

अल्फा एकदम सही छुट्टियों का मनोरंजन बनने जा रही है, क्योंकि आदित्य चोपड़ा इस फिल्म को बड़े परदे का भव्य अनुभव बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस फिल्म में शानदार दृश्य और रोमांचक एक्शन सीक्वेंस के साथ साथ कई अप्रत्याशित ट्विस्ट भी देखने को मिलेंगे।

View this post on Instagram

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)