भले ही साल 2023 में अब तक रिलीज हुई सभी फ़िल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन निराशाजनक रहा लेकिन यशराज फिल्म्स की शाहरुख खान स्टारर पठान ने सभी की भरपाई कर ली क्योंकि सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी शाहरुख, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की पठान अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म बनकर उभरी । पठान की शानदार स्टार कास्ट से लेकर कहानी, हैरतअंगेज़ एक्शन और कमाल के निर्देशन के अलावा पठान की सक्सेस में योगदान दिया टाइगर उर्फ़ सलमान खान के स्पेशल कैमियो ने । पठान में शाहरुख खान और सलमान खान दुश्मनों से एक साथ लड़ते हुए नज़र आए जो फ़ैंस को काफ़ी पसंद आया । और अब बारी है पठान की सलमान की फ़िल्म टाइगर 3 में आने की ।

BREAKING: शाहरुख खान 8 मई से शुरू करेंगे सलमान खान के साथ टाइगर 3 के रोमांचक सीक्वेंस की शूटिंग ; मेकर्स ने ग्रैंड लेवल पर की शूट की तैयारी

सलमान खान की टाइगर 3 के लिए तैयार शाहरुख खान

इसी साल रिलीज़ हो रही सलमान और कैटरीना कैफ की टाइगर 3 में शाहरुख पठान के रूप में स्पेशल कैमियो करते हुए नज़र आएँगे । इसलिए इस फ़िल्म का बज काफ़ी हाई हो गया हाई । और अब बॉलीवुड हंगामा को पता चला है कि शाहरुख ने टाइगर 3 में अपने पार्ट की शूटिंग के लिए डेट्स दे दी है और जल्द ही रोमांचक सीक्वेंस की शूटिंग होगी ।

सलमान के साथ शाहरुख के सीन्स के बारें में क़रीबी सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, “शाहरुख और सलमान 8 मई से उक्त सीक्वेंस के लिए शूटिंग करेंगे । ये शूटिंग वाईआरएफ (यश राज फिल्म्स) स्टूडियो में होगी और लगभग 5 से 7 दिनों तक चलने की उम्मीद है ।

मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी टाइगर 3 में सलमान के साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी अहम भूमिका में नज़र आएँगे । सूत्र ने आगे कहा, “मनीष और निर्माता आदित्य चोपड़ा ने रोमांचक सीक्वेंस के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी की है । वे जानते हैं कि पठान में शाहरुख और सलमान खान के बीच के सीक्वेंस को दर्शकों ने खूब पसंद किया । टाइगर 3 के साथ, निर्माता दोस्ती और क्रेजिनेस को एक कदम आगे ले जाने वाले है । इस सीन को शूट करने के लिए क्रू मेंबर्स में पहले से ही उत्साह साफ देखा जा सकता है । पठान को दुनिया भर में इतना प्यार मिला है, यह टीम टाइगर 3 के लिए एक बूस्टर शॉट साबित हुआ है ।

पठान और टाइगर 3 यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है । फ्रेंचाइजी की शुरुआत एक था टाइगर (2012) से हुई, जिसमें सलमान खान और कैटरीना कैफ ने अभिनय किया और कबीर खान द्वारा निर्देशित किया गया था । इसके बाद अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित टाइगर जिंदा है (2017) आ ई। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित ऋतिक रोशन-टाइगर श्रॉफ स्टारर वॉर (2019) भी वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है । पठान और टाइगर 3 के बाद, फ्रेंचाइजी की आगामी फिल्मों में वॉर 2 शामिल है, जिसमें ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर, और टाइगर बनाम पठान, जिसमें सलमान खान और शाहरुख खान मुख्य भूमिका में हैं ।