'वेडिंग ऑफ द ईयर' कही जाने वाली दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी में फ़िल्म इंडस्ट्री से बुलाए गए मेहमानों की सूची हालांकि अज्ञात है लेकिन अब ये काफ़ी अच्छी तरह से साफ़ हो गया है कि, बॉलीवुड के किसी भी व्यक्ति को लेक कोमो में हुई इस भव्य शादी में आमंत्रित नहीं किया गया । और लेक कोमो में आयोजित हुई इस शादी में फ़िल्म इंडस्ट्री से किसी को भी न बुलाने का फ़ैसला दरअसल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी शादी के एक हफ़्ते पहले ही लिया था, असल में फ़िल्म इंडस्ट्री के उनके कुछ करीबी दोस्तों ने ही उन्हें उनकी शादी को एक्सक्लूसिव रखने की सलाह दि साथ ही लेक कोमो शादी में सिर्फ़ रिश्तेदारों और नॉन-बॉलीवुड लोगों को बुलाने की सलाह भी दी ।

…तो इसलिए बॉलीवुड ने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की भव्य शादी को मिस कर दिया

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी में कुछ लोगों को बुलाना चाहते थे

इससे जुड़े सूत्र ने बताया कि, ''रणवीर और दीपिका अपनी शादी में इंडस्ट्री के कुछ चुनिंदा और करीबी लोगों को बुलाने के इच्छुक थे । शाहरुख खान, करण जौहर, रोहित शेट्टी और संजय लीला भंसाली शादी में आमंत्रित किए गए थे । लेकिन फ़िर इन सभी ने दीपिका-रणवीर को सलाह दी कि पूरे बॉलीवुड को ही इस शादी से दूर रखो, क्योंकि किसी को बुलाओ और किसी को नहीं, इससे कुछ लोग नाराज हो जाएंगे ।''

यह भी पढ़ें : सामने आईं दीपिका पादुकोण – रणवीर सिंह की शाही शादी की सबसे पहली तस्वीरें, सात समंदर पार एक दूजे के हुए दीपवीर

और यही कारण है कि बॉलीवुड का भी व्यक्ति इस शादी में शरीक नहीं हुआ । सिर्फ़ कुछ चुनिंदा मेहमानों को ही शाही तरीके से ट्रीट किया गया ।