भारत के हाल ही में रिलीज हुए टीजर में सलमान खान और कैटरीना कैफ़ की कैमिस्ट्री सभी को खूब पसंद आ रही है । टीजर में सलमान खान ने हमेशा की तरह अपने किरदार से अपने फ़ैंस का दिल जीत लिया । लेकिन एक सुरमयी एलबम के बिना सलमान खान की फ़िल्म कैसे पूरी हो सकती है ? वैसे हालिया खबरों की मानें तो, इस मामले में फ़िल्म के निर्देशक अली अब्बास जफ़र ने एक दिलचस्प प्लानिंग की है । सुनने में आया है कि भारत के कुछ गाने भारत के प्रमुख फ़ेस्टिवल दिवाली और होली की पृष्ठभूमि में तैयार किए गए हैं ।

सलमान खान और कैटरीना कैफ़ वेडिंग ट्रेक की शूटिंग कर रहे हैं
भारत के इन गानों को सलमान और कैटरीना के बीच फ़िल्माया जाएगा । क्योंकि भारत फ़िल्म में हिंदुस्तान के 70 सालों का इतिहास दर्शाया जाएगा इसलिए इसमें भारत के फ़ेस्टिवल को शामिल करना लाजमी है । इसलिए ये गाने दीवाली, होली और एक शादी के बैकग्राउंड में तैयार किए गए हैं । खबरों में कहा जा रहा है कि इन दिनों सलमान और कैटरीना के साथ मुंबई के एक सबर्बन स्टूडियो में वेडिंग ट्रेक की शूटिंग चल रही है । इन गानों में सुनील ग्रोवर और आसिफ़ शेख, जिनका फ़िल्म में अहम रोल है, के भी नजर आने की उम्मीद है ।
कोई भी पुराना क्लासिक गाना रिक्रिएट नहीं किया जाएगा
कथित तौर पर, गोरेगांव के फिल्म सिटी स्टूडियो में 40 दिन लंबे शेड्यूल के लिए एक अलग युग को रिक्रिएट किया गया है, जिसमें 50 और 60 के दशक में दिल्ली का एक सेट बनाया गया है । वैसे इन गानों की बात करें तो, अली इन गानों के लिए संगीतकार विशाल - शेखर और गीतकार इरशाद कामिल के साथ मिलकर काम करने की उम्मीद है। निर्देशक ने सुल्तान और टाइगर ज़िंदा है जैसी फिल्मों के लिए अतीत में उनके साथ काम किया है। यह भी स्पष्ट रूप से कहा जा रहा है कि भारत, जो कि भारत के इतिहास को दर्शाएगी, में कोई भी पुराने क्लासिक गाने को रिक्रिएट नहीं किया जाएगा ।
यह भी कहा जा रहा है कि, इस शादी के ट्रेक के अलावा मेकर्स ने दिवाली ट्रेक को भी पहले ही शूट कर लिया है । खबरों के मुताबिक, दिवाली का गीत ये गीत माल्टा में शूट किया गया है, जो कि एक रोमांटिक नंबर है और ये सलमान और कैटरीना के ऊपर फ़िल्माया गया है ।
यह भी पढ़ें : BHARAT : तेजी से वायरल हो रहा है कैटरीना कैफ का ये ट्रेडिशनल-रेट्रो लुक
अतुल अग्निहोत्री, सलमान खान फ़िल्म्स और टी-सीरिज द्दारा प्रोड्यूस्ड फ़िल्म भारत इसी साल ईद के दौरान 5, जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















