बीते साल एक्शन से भरपूर फ़िल्म रॉकी हैंडसम में नजर आईं श्रुति हासन इस साल एक हल्की-फ़ुल्की रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म बहन होगी तेरी में नजर आने वाली हैं । इस फ़िल्म में श्रुति के साथ राजकुमार राव अहम भूमिका में नजर आएंगे । और इन दिनों ये दोनों फ़िल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं ।

बहरहाल अब यह सुनने में आ रहा है कि चेन्नई में इस फ़िल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित होगी जिसे श्रुति हासन के पिता कमल हासन के लिए आयोजित की जाएगी । अमूल मोहन, जो फ़िल्म के निर्माताओं में से एक हैं, ने इस खबर की पुष्टि की है कि कमल हासन के लिए अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग करना उनके लिए सम्मान की बात होगी । क्योंकि कमल हासन देश के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं, इसलिए वे चाहते हैं कि उनकी फ़िल्म को कमल हासन देखें । फ़िल्म के मेकर्स अभी तक कमल हासन के शेड्यूल के बारें में जानकारी जुटा रहे हैं और उसके बाद ही वे चेन्नई में फिल्म को प्रदर्शित करेंगे ।

लखनऊ की पृष्ठभूमि पर बनी फ़्रिल्म बहन होगी तेरी एक रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म है जिसमें दो नौजवान युवक-युवती, जो एक दूसरे के पड़ौसी भी हैं, एक दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं । फ़िल्म की कहानी तब दिलचस्प मोड़ लेती है जब लड़की की जिंदगी में एक नया आदमी एंट्री लेता है । अजय पन्नालाल के निर्देशन में बनी यह फ़िल्म 9 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।