एक तरफ़ जहां सनी देओल की फिल्म गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और शानदार कमाई कर रही है वहीं बीते दिन सनी देओल के जुहू स्थित बंगले की नीलामी की खबर आई । इन खबरों के मुताबिक़, सनी देओल ने बैंक से 56 करोड़ का बड़ा अमाउंट लोन लिया था जिसे वह चुका नहीं पाए और इसलिए अब उस लोन की वसूली करने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा उनकी प्रॉपर्टी को नीलाम करने का फ़ैसला किया । और अब इस खबर को लेकर लेटेस्ट अपडेट ये है कि, बैंक ऑफ बड़ौदा ने ई-ऑक्शन का नोटिस वापस ले लिया है और इसकी वजह टेक्निकल बताई गई है ।

नीलाम नहीं होगा सनी देओल का बंगला
सनी देओल के घर की नीलामी का नोटिस सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुआ जिसके बाद अब बैक ऑफ बड़ौदा ने इस पर अपनी सफ़ाई दी है । बैक ऑफ बड़ौदा के शुद्धिपत्र के मुताबिक तकनीकी खामियों के कारण 20 अगस्त 2023 को अखबार में अजय सिंह देओल उर्फ सनी देओल के घर की नीलामी का छपा नोटिस वापस लिया जाता है । सनी देओल का ये बंगला गांधीग्राम रोड जुहू अंधेरी मुंबई सबअर्बन में स्थित है । इससे पहले बैंक के नोटिस के मुताबिक सनी देओल के ऊपर कुल 55 करोड़ 99 लाख 80 हजार 766 और ब्याज 26 दिसंबर 2022 से बकाया है । बंगले का रिजर्व प्राइस 51.43 लाख रुपए रखा हुआ था ।
देओल्स की टीम ने रविवार को ऑक्शन नोटिस की खबर को कंफर्म किया था । हालांकि उनकी तरफ से कहा गया था कि नोटिस में मेंशन किया गया अमाउंट सही नहीं है । ये भी बताया गया कि सनी देओल 1-2 दिन में सारी रकम का भुगतान कर देंगे ।
साल 2019 लोकसभा चुनाव में दाखिल सनी देओल के एफिडेविट के मुताबिक उन पर 53 करोड़ रुपए की देनदारी है । वहीं, उनके पास 87 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है ।
















