बीते साल अक्षय कुमार ने फ़िल्म एयरलिफ़्ट से दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों का दिल भी जीता और खूब वाहवाही बटोरी । इस फ़िल्म में अक्षय ने रंजीत कात्याल का किरदार निभाया था जो कि असल जिंदगी के मैथुनी मैथ्यू, केरल के एक ऐसे एनआरआई बिजनैसमैन, जिसने 1990 के खाड़ी युद्ध के दौरान मथुनी मैथ्यूज ने खाड़ी देश छोड़ने में हजारों भारतीयों की मदद की थी और अनगिनत परिवारों को कुवैत और इराक से लेकर आए, से प्रेरित था ।

20 मई को 81 साल केमैथुनी मैथ्यू का बीमारी के चलते निधन हो गया । 'टोयोटो सनी' और 'सनी मैथ्यू' के नाम से मशहूर मथुनी मैथ्यू, जिसने 90 के दशक में अनगिनत परिवारों को कुवैत और इराक से बचा कर लाए । 1,70,000 परिवारों को नई जिन्दगी देने वाले मैथुनी मैथ्यू के बुलंड हौंसलो को हमेशा याद किया जाएगा । मैथुनी मैथ्यू के देहांत पर शोक व्‍यक्‍त करते हुए अक्षय कुमार ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि, , "बेहद दुखी खबर, उनके किरदार को पर्दे पर निभाना सम्मान की बात थी । उनके परिवार के साथ गहरी सांत्वना है । भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे, “Extremely sad news, was an honour to portray him onscreen. Thoughts and prayers with his family. #RIPSunnyMathew.”

आपको बता दें कि फ़िल्म एयरलिफ़्ट में अक्षय कुमार ने मैथुनी मैथ्यू का हि किरदार निभाया था लेकिन उनके किरदार का नाम रंजीत रखा गया था ।

सनी मैथ्यू की मौत की जानकारी फिल्मकार निखिल आडवाणी ने ट्वीट करके दी और लिखा कि ‘बीती रात असली रंजीत कटियाल एएलएस (Amyotrophic Lateral Sclerosis) के साथ अपनी लड़ाई हार गया ।’ “The real #RanjitKatiyal lost his battle with ALS last night. 1,70,000 families pray for you. #RIPSunnyMathew @akshaykumar @RajaMenon.”