स्पाई यूनिवर्स की शाहरुख खान स्टारर पठान की सुपर सक्सेस के बाद अब YRF लेकर आ रहे हैं टाइगर वर्सेज़ पठान, जिसमें पहली बार शाहरुख और सलमान खान के बीच एपिक मुक़ाबला होगा । बॉलीवुड हंगामा ने कुछ दिन पहले बताया था कि, शाहरुख और सलमान की इस फ़िल्म की शूटिंग जनवरी 2024 में शुरु होने की उम्मीद है । और अब टाइगर वर्सेज़ पठान को लेकर लेटेस्ट अपडेट ये है कि, आदित्य चोपड़ा की इस फ़िल्म को बैक-टू-बैक हिट फ़िल्में दे चुके पठान के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट करेंगे । बैंग बैंग, वॉर और पठान की सुपर सक्सेस के बाद आदित्य चोपड़ा ने हैं टाइगर वर्सेज़ पठान की ज़िम्मेदारी सिद्धार्थ आनंद को सौंपी है ।

शाहरुख खान और सलमान खान की टाइगर वर्सेज़ पठान
सिद्धार्थ ने, जिसने हाल ही में पठान का निर्देशन किया था और ये फ़िल्म अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म साबित हुई, को एक्शन-थ्रिलर फ़िल्म का मास्टर माना जाने लगा है । “आदित्य चोपड़ा को सिद्धार्थ आनंद पर बहुत विश्वास है की वह टाइगर वर्सेज़ पठान को कभी न देखे गए एक्सपीयरियंस वाली फ़िल्म बनाएंगे । वहीं सिद्धार्थ को भी शाहरुख और सलमान को एक साथ लेकर पहली बार एक फ़ुल फ़्लैज़्ड फ़िल्म बनाने का मौक़ा मिल रहा है । इससे पहले शाहरुख और सलमान की जोड़ी करण अर्जुन फ़िल्म में साथ नज़र आई थी । इसलिए सिद्धार्थ के लिए ये एक ड्रीम कास्ट है और वह इसे अब तक की सबसे बेहतरीन फ़िल्म बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं ।” नाम न छापने की शर्तों पर एक अनुभवी ट्रेड सूत्र ने बताया ।
सूत्र ने आगे कहा, “YRF की क्रिएटिव टीम एक ऐसी फिल्म बनाने के लिए तैयार है, जिसे भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक रिकॉर्ड तोड़ ब्लॉकबस्टर के रूप में दर्ज किया जाना चाहिए ।”
वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की अब तक एक था टाइगर, टाइगर ज़िंदा है, वॉर और पठान रिलीज़ हो चुकी है । अब सलमान की टाइगर 3 भी रिलीज़ के लिए तैयार है । इसके बाद आदित्य चोपड़ा वॉर 2 और टाइगर वर्सेज़ पठान पर अपना पूरा फ़ोकस करेंगे ।
















