Om Puri

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ओम पुरी, जिसने फ़िल्म इंडस्ट्री में ऐसे यादगार किरदार निभाए , जो कभी नहीं भूलाए जा सकते, फ़िर चाहे वो भारतीय फ़िल्म इंडस्ट्री हो या अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म इंदस्ट्री, हर जगह उन्होंने अपनी एक अलग छाप छोड़ी । ओमपुरी का इस साल जनवरी में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था । और ऑस्कर समारोह में ओम पुरी को एल अलग अंदाज में याद किया गया ।

'ईस्ट इज ईस्ट', 'गांधी', 'सिटी ऑफ जॉय' और 'वूल्फ' जैसी अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्मों में अपने अभिनय का जादू चलाने वाले ओमपुरी को 89वें अकादमी पुरस्कार समारोह में 'इन मेमोरियम' में याद करके श्रद्धांजलि दी गई । पुरस्कार समारोह के दौरान ग्रैमी और टोनी अवॉर्ड के लिए नामित गायिका और गीतकार सारा बरेइलेस ने उन्हें संगीतमय श्रद्धांजलि दी ।

बरेइलेस ने जोनी मिशेल के गीत 'बोथ साइड्स नाओ ' पर एक विशेष प्रस्तुति दी । ओमपुरी को ऑस्कर समारोह में कैरी फिशर, प्रिंस, जेने वाइल्डर, माइकल किमिनो, पैटी ड्यूक, गैरी मार्शल, एंटन येल्चिन, मैरी टैलर मूर, कर्टिस हैनसन और जॉन हर्ट के साथ श्रद्धांजलि दी गई । बरेइलिस ने जब सभी दिवंगत हस्तियों की याद में गीत पेश किया, तब माहौल बेहद भावुक हो गया ।

नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के छात्र रहे ओमपुरी ने रिचर्ड एटेनबरो की फिल्म 'गांधी' से अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा में कदम रखा, जिसके बाद उन्होंने 'ईस्ट ईज ईस्ट', 'माय सल द फैनेटिक' और 'द पैरोल ऑफिसर' जैसी कई फिल्मों में काम कर अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा में ख्याति अर्जित की । और यही वजह रही की ऑस्कर पुरस्कार समारोह में उन्हें याद किया गया ।

ब्रिटिश फिल्म उद्योग में अपनी सेवाओं के लिए पद्मश्री पुरस्कार विजेता ओमपुरी को 'ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर' का मानद अधिकारी भी नियुक्त किया गया था । हिंदी सिने जगत के एक प्रतिष्ठित अभिनेता ओम पुरी, न सिर्फ बॉलीवुड सिनेमा, बल्कि पाकिस्तानी, ब्रिटिश और हॉलिवुड फिल्मों में भी अपनी बेमिसाल अदाकारी के लिए जाने जाते रहे है ।