रामायण से प्रेरित आदिपुरुष, भगवान राम द्वारा माता सीता को दुष्ट रावण से बचाने की कहानी है । अयोध्या के राजकुमार राघव (प्रभास) को 14 साल के वनवास पर भेजा जाता है। उनके साथ उनकी पत्नी जानकी (कृति सनोन) और भाई शेष (सनी सिंह) हैं। एक दिन, जब राघव जंगल में घूम रहा होता है, उसकी मुलाकात शूर्पणखा (तेजस्विनी पंडित) से होती है। वह राघव के रूप पर मोहित हो जाती है और शादी का प्रस्ताव रखती है। राघव सम्मानपूर्वक मना कर देता है और उसे सूचित करता है कि वह पहले से ही शादीशुदा है। शूर्पणखा को राघव का न कहना अच्छा नहीं लगता और वह जानकी को नुकसान पहुँचाती है । प्रतिशोध में, शेष उसकी नाक काट देता है। वह वापस अपने राज्य, लंका जाती है, और इसकी शिकायत अपने भाई राजा लंकेश (सैफ अली खान) से करती है। लंकेश अपनी बहन के इस अपमान का बदला लेने का फ़ैसला करता है । वह जानकी का अपहरण कर लेता है और उसे अपने महल परिसर में अशोक वाटिका में बंधक बनाकर रखता है। राघव जानकी को बचाने और लंकेश को हराने के लिए लंका जाने का फैसला करता है। इस ऐतिहासिक लड़ाई में वानर राजा सुग्रीव (गौरव वालिया द्वारा आवाज दी गई) और भगवान बजरंग (देवदत्त जी नागे) उनकी मदद करते हैं  । आगे क्या होता है इसके लिए पूरी फ़िल्म देखनी होगी ।

Adipurush Movie Review: अल्ट्रा मॉर्डन, हैवी वीएफएक्स के साथ बनाई गई प्रभास की आदिपुरुष में बिग स्क्रीन अपील है 

आदिपुरुष महाकाव्य, रामायण पर आधारित है । ओम राउत की रूपांतरित कहानी एक क्लासिक है । स्पष्ट रूप से ओम राउत, एक नई पीढ़ी के फिल्म निर्माता के रूप में, और अपनी 2020 की सुपरहिट फिल्म तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर की प्रशंसा के साथ, युवा दर्शकों को अपने तरह से रामायण को पेश करते हैं । हमारी अपनी कहानियों का जश्न मनाना न केवल प्रशंसनीय है बल्कि किसी भी कहानीकार के लिए वास्तव में सराहनीय है । कुछ दृश्यों को अच्छी तरह से सोचा और समझा गया है। वह कथा को सरल भी रखते हैं । हालांकि, मनोज मुंतशिर शुक्ला के संवाद अधिक प्रभावशाली हो सकते थे । क्लाइमेक्स की लड़ाई से पहले राघव का भाषण ही एकमात्र डायलॉग है ।

ओम राउत का निर्देशन प्रथम श्रेणी का है । वह कोई जल्दबाज़ी नहीं करते हैं और अपना समय किरदारों और उस दुनिया के निर्माण में लगाते हैं जिसमें फिल्म सेट की गई है। फिल्म को जिस भव्यता से उन्होंने हैंडल किया है वह अच्छा है । 3डी इफेक्ट भी अच्छे से किए गए हैं । 'जय श्री राम' गीत का प्रयोग प्रशंसनीय है और यह प्रभाव को बढ़ाता है ।

वहीं कमियों की बात कि जाए तो सेकेंड हाफ़ खिंचता जाता है । क्लाइमेक्स की लड़ाई चलती रहती है और दर्शकों को बेचैन कर देती है । कुछ सीजीआई बेहतर हो सकते थे, यह अच्छी तरह से जानते हुए कि इसकी तुलना अंतरराष्ट्रीय फिल्मों से की जाएगी । आप अंदाजा लगा सकते हैं कि फिल्म निर्माता इस कहानी का अपना आख्यान स्थापित करने का इच्छुक है और इसलिए संवादों को भी शायद आज के समय के अनुरूप बनाया गया है ।

आदिपुरुष एक सुंदर नोट पर शुरू होती है । 'राम सिया राम' गीत के दृश्य सुंदर हैं और निर्माता बहुत अच्छे से और संक्षेप में संदर्भ और पृष्ठभूमि की व्याख्या करते हैं और सीधे वनवास ट्रैक से कहानी शुरू करते हैं । लंकेश की एंट्री शानदार है और 'शिवोहम' गाना भी। गीत गाती हुई लंकेश की मूर्तियों को दिखाना सिनेमाई प्रतिभा है। फ़र्स्ट हाफ़ सेकेंड हाफ़ से लंबा है और फिर भी, यह प्रभावशाली है । फ़र्स्ट हाफ़ में लंकेश का अपहरण, जानकी का अपहरण, राघव का शबरी से मिलना, बजरंग का प्रवेश, बजरंग का राघव से पहली बार मिलना, सुग्रीव और वाली की लड़ाई और इंटर मिशन हैं। इंटरवल के बाद, फिल्म लड़खड़ाने लगती । इस घड़ी में 'संजीवनी बूटी' वाला सीकवंस और राघव का भाषण यादगार दृश्य हैं ।

एक्टिंग की बात करें तो प्रभास इस तरह की दिव्य भूमिका के लिए परफ़ेक्ट च्वाइस हैं । हालाँकि, हमें लगता है कि इस भूमिका के लिए भारतीय जनता की अपेक्षा शायद कहीं अधिक थी । कृति सनोन खूबसूरत दिखती हैं और अच्छा प्रदर्शन करती हैं । सैफ अली खान अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करते हैं लेकिन उनके दृश्यों और निष्पादन में वीएफएक्स के कारण कुछ हद तक सीमित है । देवदत्त जी नागे प्रभावशाली हैं। लेकिन उनके संवादों में अधिक श्रद्धा और सार हो सकता था। सनी सिंह ठीक हैं । सिद्धार्थ किरण कार्णिक (विभीषण), वत्सल सेठ (इंद्रजीत), तेजस्विनी पंडित और आयशा मधुकर (माया) ठीक हैं । सोनल चौहान (मंदोदरी) के लिए ज्यादा अकुच्छ करने के लिए नहीं होता ।

अजय-अतुल का संगीत फिल्म की यूएसपी में से एक है । 'जय श्री राम' फिल्म के एंथम की तरह है और इसका उत्साहजनक प्रभाव है। 'राम सिया राम' (सचेत-परंपरा द्वारा) आत्मीय है। 'शिवोहम' अच्छी तरह से ट्यून और शूट किया गया है । 'तू है शीतल धारा' देखने में अच्छा है । फिल्म से 'हूपा हुआ' गायब है। संचित बलहारा और अंकित बलहारा का बैकग्राउंड स्कोर ऊर्जावान है ।

कार्तिक पलानी की सिनेमैटोग्राफी शानदार है। नचिकेत बर्वे की वेशभूषा आकर्षक है और फिल्म में दिखाए गए युग के अनुरूप है । प्रिया सुहास और निशांत जोगदंड का प्रोडक्शन डिजाइन समृद्ध है लेकिन शायद लंका के दृश्यों में दर्शकों की अपेक्षा के विपरीत है। रमज़ान बुलट और प्रद्युम्न कुमार स्वैन के एक्शन परिवार के अनुकूल और मनोरंजक हैं । फिल्म निर्माण के आज के परिवेश में वीएफएक्स अभिन्न है और एक शैली या प्रारूप कई लोगों को पसंद आ सकता है और फिर भी किसी को संदेह होगा क्योंकि सरासर संभावनाएं अनंत हैं। जहां कुछ दृश्यों में यह शानदार है, वहीं कुछ ऐसे दृश्य भी हैं जहां सुधार की गुंजाइश हो सकती थी । एक सदियों पुरानी शाश्वत कहानी को अल्ट्रा मॉर्डन और समकालीन शैली में कहने का संघर्ष हमेशा कई विचारों को आकर्षित करेगा । कुछ लोगों को द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स जैसी फिल्मों से भी प्रेरणा की झलक दिखाई देगी। चूंकि फिल्म को हमेशा भगवान राम की शाश्वत कहानी और बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मार्केट किया गया था, यह देखना बाकी है कि क्या दर्शक फिल्म के बाकी हिस्सों की भव्यता और पैमाने के बीच इनमें से कुछ दृश्यों को स्वीकार करेंगे या नहीं । आशीष म्हात्रे और अपूर्वा मोतीवाले सहाय की एडिटिंग साफ-सुथरी है लेकिन सेकेंड हाफ़ में और शार्प हो सकती थी ।

कुल मिलाकर, आदिपुरुष बड़े पर्दे की अपील के साथ अच्छी तरह से बनाई गई मनोरंजक फ़िल्म है । सिनेमाघरों में इसे देखने के लिए लक्षित दर्शकों के बीच मज़बूत प्रमोशन और अत्यधिक उत्साह के कारण बॉक्स ऑफिस पर इसकी बंपर ओपनिंग और एक मजबूत वीकेंड होगा ।