इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) ने 2025 एडिशन के लिए अपने नॉमिनेशन जारी कर दिए हैं, जिसमें भारतीय सिनेमा और स्ट्रीमिंग कंटेंट की बेस्ट कहानियों का जश्न मनाया जाएगा। अपने 16वें साल में IFFM, भारत के बाहर भारतीय फिल्मों का सबसे बड़ा उत्सव है और इस साल के नॉमिनेशन में भारतीय कहानियों की विविधता और ताकत दिखती है।

अगस्त में होने वाले इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2025 में स्त्री 2, कल्कि 2898 AD, ब्लैक वारंट समेत इन फिल्मों और OTT वेब सीरिज को मिला नॉमिनेशन

स्त्री 2, पाताल लोक 2, ब्लैक वारंट अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुईं

विक्टोरियन सरकार द्वारा समर्थित यह फेस्टिवल 14 से 24 अगस्त तक चलेगा और 15 अगस्त को IFFM अवॉर्ड नाइट में फिल्म और OTT कैटेगरी में बेस्ट को सम्मानित किया जाएगा। विनर को ऑस्ट्रेलियन सिनेमा और संस्कृति के सम्मानित नामों की जूरी से चुना जाएगा, जिसमें “लायन” फिल्म के डायरेक्टर गर्थ डेविस और प्रोड्यूसर नादिया टैस शामिल हैं।

इस साल 15 जून 2024 से 14 जून 2025 के बीच रिलीज़ प्रोजेक्ट्स को ध्यान में रखा गया है और OTT नॉमिनेशन उन्हीं प्लेटफॉर्म्स से लिए गए हैं, जो ऑस्ट्रेलिया में उपलब्ध हैं। इस साल की लिस्ट में मेनस्ट्रीम हिट्स, इंडी फिल्में, रीजनल रत्न और बिंज-योग्य सीरीज़ शामिल हैं।

सबसे ज़्यादा नॉमिनेशन पाने वाली फिल्मों और शोज़ में सुपरबॉयज़ ऑफ मालेगांव, महाराज, L2: एम्पुरान शामिल हैं। वहीं स्ट्रीमिंग में पाताल लोक 2, CA टॉपर और मनोरथंगल ने सीरीज़ कैटेगरी में लीड किया है।

सर्वश्रेष्ठ फिल्म:

होमबाउंड

कल्कि 2898 AD

L2: एम्पुरान

महाराज

मेयाझगन

स्त्री 2

सुपरबॉयज़ ऑफ मालेगांव

सर्वश्रेष्ठ इंडी फिल्म:

अंगम्मल

बाक्शो बॉन्डी (शैडोबॉक्स)

बूंग

फेमिनिची फातिमा (फेमिनिस्ट फातिमा)

ह्यूमन्स इन द लूप

विलेज रॉकस्टार्स 2

वी आर फहीम एंड करुण

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (फिल्म):

अभिषेक बच्चन – आई वांट टू टॉक

आदर्श गौरव – सुपरबॉयज़ ऑफ मालेगांव

गुगुन किपगेन – बूंग

ईशान खट्टर – होमबाउंड

जुनैद खान – महाराज

मनोज बाजपेयी – द फेबल

मोहनलाल – L2: एम्पुरान

विशाल जेठवा – होमबाउंड

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (फिल्म):

अंजलि शिवरामन – बैड गर्ल

भनिता दास – विलेज रॉकस्टार्स 2

गीता कैलासम – अंगम्मल

करीना कपूर खान – द बकिंघम मर्डर्स

शमला हमजा – फेमिनिची फातिमा (फेमिनिस्ट फातिमा)

शर्मिला टैगोर – पुरातन

श्रद्धा कपूर – स्त्री 2

तिलोत्तमा शोम – बाक्शो बॉन्डी (शैडोबॉक्स)

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक:

आरन्या सहाय – ह्यूमन्स इन द लूप

लक्ष्मीप्रिया देवी – बूंग

नीरज घायवन – होमबाउंड

ओनिर – वी आर फहीम एंड करुण

रीमा कागती – सुपरबॉयज़ ऑफ मालेगांव

रीमा दास – विलेज रॉकस्टार्स 2

वर्षा भरत – बैड गर्ल्स

विपिन राधाकृष्णन – अंगम्मल

सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज़:

ब्लैक वारंट

ग्यारह ग्यारह

खौफ

कोटा फैक्ट्री सीज़न 3

मनोरथंगल

पाताल लोक सीज़न 2

थलैवत्तम पालयम

त्रिभुवन मिश्रा CA टॉपर

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (वेब सीरीज़):

अनन्या पांडे – कॉल मी बे

मोनिका पंवार – खौफ

निमिषा सजयन – डब्बा कार्टेल

पार्वती तिरुवोथु – मनोरथंगल

रसिका दुग्गल – मिर्जापुर 3

शबाना आज़मी – डब्बा कार्टेल

तिलोत्तमा शोम – त्रिभुवन मिश्रा CA टॉपर

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (वेब सीरीज़):

अभिषेक कुमार – थलैवत्तियन पालयम

अली फज़ल – मिर्जापुर सीज़न 3

जयदीप अहलावत – पाताल लोक सीज़न 2

जीतेन्द्र कुमार – कोटा फैक्ट्री सीज़न 3

ममूटी – मनोरथंगल

मनव कौल – त्रिभुवन मिश्रा CA टॉपर

जहान कपूर – ब्लैक वारंट