968692626

दिग्गज अभिनेता ओम पुरी भारतीय फिल्मों के बाद अब पाकिस्तानी फिल्मों में भी अपने अभिनय का जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं । ओम पुरी एक पाकिस्तान फ़िल्म एक्टर इन लॉ में नजर आने वाले हैं । ओम पुरी इन दिनों पाकिस्तान में अपनी आगामी फ़िल्मका प्रमोशन कर रहे हैं । ओम पुरी इस पाकिस्तानी फ़िल्म एक्टर इन लॉ से अपना पाकिस्तानी फ़िल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर रहे हैं ।

ओम पुरी विशेषरूप से फ़िल्म का प्रमोशन करने के लिए रविवार की रात को मुल्तान से लाहौर पहुंचे । सोमवार के दिन ओम पुरी लाहौर में अपने प्रशंसकों से मिले और उनसे उनकी आगामी फिल्म एक्टर इन लॉ को देखने के लिए आग्रह किया । ओम पुरी का ये प्रमोशनल टूर पाकिस्तान की कई शहरों में आयोजित किया जाएगा ।

निर्देशक नबील कुरैशी की फ़िल्म एक्टर इन लॉ ऐसे एक महत्वाकांक्षी अभिनेता की कहानी है जो अपने पिता के दवाब के कारण वकील बनता है । फ़हाद मुस्तफ़ा और ओम पुरी इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे और यह फ़िल्म 13 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।