rishi1

जब से ऋषि कपूर ट्विटर से जुड़े हैं, तब से शर्मीले दिखने वाले रोमांटिक ऋषि का कॉमेडी रूप खुलकर सबके सामने आ रहा है । ऋषि कपूर अपने दिल की बात कहने में शर्माते नहीं हैं, वहीं उनके मजाकिया ट्विट्स दर्शकों को खूब प्रभावित भी करते हैं । ऐसा ही कुछ इस बार ऋषि कपूर ने किया जब उन्होंने बाबा रमदेव को अपने मजाकिया ट्विट्स का निशाना बनाया ।

अपने ट्वीट्स के जरिए छोटे-बड़े मुद्दों को मजाकिया अंदाज में पेश करने के लिए प्रसिद्ध ऋषि कपूर ने इस बार ट्विटर पर कुछ ऐसा लिखा कि रीट्वीट और कमेंट्स की झड़ी लग गई । ऋषि कपूर ने अपने बेटे रणबीर कपूर की फुटबॉल टीम मुंबई सिटी फैन को सलाह दी है कि वे अपने टीम में बाबा रामदेव को गोद ले लें ।  ट्वीट में बाबा रामदेव का नाम उन्होंने 'बाबा मैसी देव' लिखा ।

दिल्ली में फ़ुटबॉल खेलते हुए बाबा पर ट्विट करते हुए ऋषि कपूर ने उस तस्वीर पर अपना कमेंट लिखते हुए अपने बेटे रणबीर कपूर, जो कि संयोग से प्रसिद्ध फुटबॉल टीम का एक हिस्सा हैं, को सलाह देते हुए लिखा< "Requesting Ranbir's Mumbai City FC to adopt BabaMessiDev in the team!". गौरतलब है कि दिल्ली में सांसदों और बॉलीवुड अभिनेताओं के बीच आयोजित हुआ ये मैच दरअसल  फ़ंड इकठ्ठा करने के लिए आयोजित किया गया था । बाबा रामदेव ने यह मैच अपनी केसरिया पोशाक में ही खेला और इसमें वे एक भी गोल करने में सफल नहीं हो पाए थे वहीं सितारों से भरे इस फ़ुटबॉल मैच में अभिषेक बच्चन, रणबीर कपूर, डीनो मोरियो, कार्तिक आर्यन, शब्बीर आहलुवालिया, करन वाही, करन मेहरा के साथ-साथ कई सांसदों ने भी हिस्सा लिया ।

ऋषि कपूर यहीं नहीं रुके, उन्होंने बाबा रामदेव की दूसरी तस्वीर भी शेयर की जिसमें बाबा केन-केन डांसर यानी चियर लीडर्स के साथ थे और ऋषि कपूर ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "The Can-Can Man! Whooaaa".