अभिनेता विजय देवरकोंडा की बहुचर्चित फिल्म लाइगर (साला क्रॉसब्रीड) की पहली झलक बीते साल के आखिरी दिन यानी 31दिसंबर को नए साल के उपहार के तौर पर लॉन्च की गई थी । यह वीडियो दर्शकों को एड्रेनालाईन पंपिंग एमएमए फाइट सीक्वेंस की एक झलक दिखाता है, साथ ही 'मुंबई के स्लम डॉग ऑफ स्ट्रीट्स' और 'चाय वाले' के संघर्षों को भी दर्शाता है । विजय देवरकोंडा की फ़िल्म लाइगर 25 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।

लाइगर के लिए विजय देवरकोंडा के टफ़ मेकओवर ने लोगों को किया इंप्रेस और बढ़ाया फ़िल्म के लिए एक्साइटमेंट

विजय देवरकोंडा की लाइगर

निर्देशक पुरी जगन्नाथ, जो अपने नायकों को सर्वश्रेष्ठ स्टाइलिश अवतारों में पेश करने के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने विजय देवरकोंडा को इस बहुप्रतीक्षित पैन इंडिया प्रोजेक्ट में, ऐसे स्टाइलिश और एक्शन अवतार में दिखाया है जिसे पहले कभी नहीं देखा गया होगा । उन्होंने एक अलग और ट्रेंडी लुक के साथ, विजय के क़िरदार को आक्रमक ढंग में बदल दिया है , उनके इस मेकओवर ने सभीको चकित कर दिया है।

लाइगर की झलक ने अब नई आनेवाली उन सारी पैन इंडिया फिल्मों के लिए एक नया बेंचमार्क स्थापित किया है । इस वीडियो ने वास्तव में केवल 7 घंटों में पिछले सारे बेस्ट रिकॉर्ड तोड़ दिए है, जिसमें इसे 24 घंटों में 16 मिलियन बार देखा गया । यह वीडियो यूट्यूब पर सबसे उपर ट्रेंड कर रहा है ।

पूरी जगन्नाथ निर्देशित, धर्मा प्रोडक्शंस और पूरी कनेक्ट्स अंतर्गत, करण जौहर, चार्मी कौर, अपूर्व मेहता और हीरू यश जौहर द्वारा निर्मित, फिल्म लाइगर साला क्रॉसब्रीड 25 अगस्त 2022 को होगी रिलीज ।