आर एस वी पी प्रोडक्शन के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘बैरी कंगना -2’ में खलनायक उमेश का रौद्र रूप दर्शकों को देखने को मिलेगा । यह फिल्म 6 जुलाई को रिलीज होगी। साल 1992 में सुपर हिट फिल्म ‘बैरी कंगना’ के सिक्वल ‘बैरी कंगना 2’ से उमेश सिंह को काफी उम्मीदें हैं । इसमें वे सीधे तौर पर मेगा स्टार रवि किशन को चुनौती देते नजर आयेंगे । वहीं फिल्म के बारे में उमेश सिंह का कहना है कि बैरी कंगना 2 भोजपुरी सिनेमा के फलक को ऊंचा करेगी । इसका कथानाक गांव में आत्माओं की अवधारणा पर बेस्ड है। इसमें मेरा किरदार बेहद सशक्त और ध्यानाकर्षित करने वाला होगा ।

उमेश सिंह ने बताया कि फिल्म में रवि किशन, शुभी शर्मा और काजल राघवानी की केमेस्ट्री को मेरा किरदार चाइलेंज करता नजर आयेगा । मैंने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की और निर्देशक अशोक अत्री की निर्देशन में इस फिल्म का निर्माण बड़े पैमाने पर हुआ है ।

फिल्म की कहानी इतनी शानदार है कि मैं अभी बता नहीं सकता । डायलॉग, गाने, एक्शन और फिक्शन का भरपूर डोज मिलेने वाला है । भोजपुरी के दर्शकों को एक बेहतरीन फिल्म मिलने वाली है। यह तकनीकी तौर पर भी बेहद मजबूत और इंटरटेनिंग फिल्म है। फिल्म में सभी लोगों ने जमकर पसीना बहाया है ।

फिल्म में रवि किशन, शुभी शर्मा, काजल राघवनी और अवधेश मिश्रा मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं। वहीं फिल्म के प्रोड्यूसर विनोद पांडेय ने फिल्म की भव्यता के लिए कई नये प्रयोग किये हैं, जिनमें हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का स्पेशल डांस प्रमुख है।

उनका दावा है कि ‘बैरी कंगना -2’ साल 2018 की सबसे बड़ी भोजपुरी फिल्म है। फिल्म की शूटिंग यूपी और मुंबई में की गई है। गीत प्यारे लाल यादव, श्याम देहाती,आजाद सिंह और सतीश राय का है, जिसे संगीतबद्ध किया है मधुकर आनंद और के. रत्नेश।
बता दें कि उमेश सिंह इन दिनों रांची में अरविंद अकेला कल्लू और रितेश पांडेय स्टारर फिल्म यारा तेरी यारी की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं धनंजय सिंह और डायरेक्ट कर रहे हैं शिवजीत। इसमें भी उमेश सिंह विलेन की भूमिका में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा उनकी एक फिल्म केहू दिवाना बा नैहर में बिहार में 29 जून को रिलीज हो चुकी है, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।
















