आज दुनिया की सबसे बहुप्रतिक्षित शादी में से एक, इंग्लैंड के प्रिंस हैरी और अभिनेत्री मेगन मर्कल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं । प्रिंस हैरी और मेगन मर्कल की रॉयल शादी विंडसर महल में स्थित सेंट जॉर्ज चैपल में हो रही है । प्रिंस हैरी और मेगन इस शादी के बाद ससेक्स के ड्यूक और डचेस के तौर पर जाने जाएंगे । उसके बाद सेंट जॉर्ज हॉल में ही रिसेप्‍शन होगा।

ROYAL WEDDING : शादी के बंधन में बंधे प्रिंस हैरी और मेगन मर्कल, शाही अवतार में नजर आईं प्रियंका चोपाड़ा

शादी में प्रिंस चार्ल्स मेगन के पिता की रस्म निभाते हुए उन्हें चर्च तक लेकर गए । इस रॉयल शादी में दुनिया के कई बड़े सितारों ने हिस्सा लिया है और इन सब के बीच मेगन मर्कल की सहेली कही जाने वालीइ बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी पहुंची ।

ROYAL WEDDING : शादी के बंधन में बंधे प्रिंस हैरी और मेगन मर्कल, शाही अवतार में नजर आईं प्रियंका चोपाड़ा

प्रियंका ने इस दौरान जाने माने फैशन डिजाइनर विविएने वेस्टवुड के पर्पल कलर के लॉंग कोट ड्रेस को पहना और सिर पर एक खूबसूरत सा हेट लगाया हुआ था ।

ROYAL WEDDING : शादी के बंधन में बंधे प्रिंस हैरी और मेगन मर्कल, शाही अवतार में नजर आईं प्रियंका चोपाड़ा

प्रियंका वहां अभिनेत्री एबीगेल स्पेंसर के साथ पहुंची थी ।

ROYAL WEDDING : शादी के बंधन में बंधे प्रिंस हैरी और मेगन मर्कल, शाही अवतार में नजर आईं प्रियंका चोपाड़ा

बता दें कि प्रियंका ने पहले ही इस शाही शादी में जाने की खबर का ऐलान कर दिया था । प्रियंका ने कहा कि मैं मेगन को कुछ साल से जानती हूँ। बेहद ख़ुश हूँ। प्रियंका ने पहले भी कहा था कि मेगन गर्ल्स और वुमन के लिए आइकन हैं। वो बहुत अच्छी हैं। पूरे वर्ल्ड के बारे में सोचती हैं और बदलना भी चाहती हैं।

ROYAL WEDDING : शादी के बंधन में बंधे प्रिंस हैरी और मेगन मर्कल, शाही अवतार में नजर आईं प्रियंका चोपाड़ा

गौरतलब है कि, शादी में ओपरा विन्फ्रे, जॉर्ज क्लूनी और डेविड बैकहम समेत 600 मेहमान शिरकत करेंगे । 2640 लोग विंडसर के बाहर से इस सेरेमनी को देखेंगे । प्रिंस और हैरी पारंपरिक रीति-रिवाजों से हटकर शादी करेंगे । दरअसल, पादरी के एक सदस्य द्वारा पश्चिमी द्वार पर मिले जाने के बाद मेगन चैपल के नैव (चर्च के बीच के गलियारे) में बिना किसी को संग लिए अकेले ही पहुंचेंगी । ब्रिटेन में इसे शाही दुल्हन का एक अभूतपूर्व कदम माना जा रहा है । शादी में आने वाले मेहमानों से उन्हें तोहफे देने की बजाय चुनिंदा चैरिटी संगठनों की मदद करने को कहा गया है । मुंबई का मायना महिला फाउंडेशन उन सात संगठनों में शामिल है जिनका चयन इस शाही जोड़े ने किया है ।

ROYAL WEDDING : शादी के बंधन में बंधे प्रिंस हैरी और मेगन मर्कल, शाही अवतार में नजर आईं प्रियंका चोपाड़ा

समारोह की खास बात रही हॉल में मेगन की एंट्री। उन्होंने अपने पिता की गैरमौजूदगी में हैरी के पिता प्रिंस चार्ल्स के साथ दरवाजे से स्टेज तक का सफर पूरा किया। चार्ल्स उन्हें प्रिंस हैरी के पास छोड़कर आए।

ROYAL WEDDING : शादी के बंधन में बंधे प्रिंस हैरी और मेगन मर्कल, शाही अवतार में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा

 

शाही शादी में दुनियाभर के कई जाने माने चेहरे पहुंचे। इनमें पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी डेविड बेकहम, अभिनेत्री प्रिंयका चोपड़ा और टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स शामिल हैं। इसके अलावा हॉलीवुड अभिनेता जॉर्ज क्लूनी और उनकी पत्नी अमाल क्लूनी भी पहुंचीं।

ROYAL WEDDING : शादी के बंधन में बंधे प्रिंस हैरी और मेगन मर्कल, शाही अवतार में नजर आईं प्रियंका चोपाड़ा ROYAL WEDDING : शादी के बंधन में बंधे प्रिंस हैरी और मेगन मर्कल, शाही अवतार में नजर आईं प्रियंका चोपाड़ा ROYAL WEDDING : शादी के बंधन में बंधे प्रिंस हैरी और मेगन मर्कल, शाही अवतार में नजर आईं प्रियंका चोपाड़ा ROYAL WEDDING : शादी के बंधन में बंधे प्रिंस हैरी और मेगन मर्कल, शाही अवतार में नजर आईं प्रियंका चोपाड़ा ROYAL WEDDING : शादी के बंधन में बंधे प्रिंस हैरी और मेगन मर्कल, शाही अवतार में नजर आईं प्रियंका चोपाड़ा