अभिनेत्री रिद्धि डोगरा ने कोलकाता में हो रहे प्रतिष्ठित कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के 28वें संस्करण में अपनी पहली फिल्म लकड़बग्घा के वर्ल्ड प्रीमियर में शिरकत की । वैसे तो रिद्धि डोगरा ने हमेशा अपने प्रमोशनल लुक्स से दर्शकों को इम्प्रेस किया हैं, कल रात उन्होंने स्टाइलिश ब्लैक-व्हाइट पोल्का डॉट साड़ी में अपने चहानेवालों पर अपना जादू चलाया । इस लुक में रिद्धि बेहद खूबसूरत दिखी ।

रिद्धि डोगरा का स्टाइलिश लुक
रिद्धि डोगरा टेलीविजन और ओटीटी स्पेस में एक जाना-पहचाना नाम हैं और जल्द ही वह एक्शन थ्रिलर लकड़बग्घा के साथ अपना फिल्म डेब्यू करेंगी । अभिनेत्री के लिए यह गर्व का पल हैं कि उनकी पहली फिल्म का प्रीमियर कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 28वें संस्करण में हुआ है। इस दौरान रिद्धि ने कोलकाता के कुछ फेमस व्यंजनों का भी स्वाद चखा।

आपको बता दें, रिद्धि डोगरा की लकड़ाबग्गा 13 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। इसके अलावा रिद्धि डोगरा पिचर्स सीजन 2, असुर 2 जवान और टाइगर 3 में भी दिखाई देंगी।

















