विराज फिल्‍म इंटरटेंमेंट के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्‍म ‘जलजला’ की शूटिंग 1 जून से शुरू होगी। फिल्‍म की शूटिंग उत्तेर प्रदेश के सिद्दार्थ नगर जिले में की जायेगी। ये जानकारी आज फिल्‍म के अभिनेता विजय कुमार ने दी। उन्‍होंने बताया कि फिल्‍म ‘जलजला’ एक रोमांटिक – एक्‍शन फिल्‍म है, जिसकी शूटिंग हम चुनाव के बाद 1 जून से करेंगे। फिलहाल हम फिल्‍म के प्री प्रोडक्‍शन फेज को पूरा करने में लगे हैं। फिल्‍म में विजय कुमार गुप्‍ता, संजय पांडेय और राज प्रेमी की कास्टिंग हो चुकी है। बांकी कास्टिंग इन दिनों जोर – शोर से चल रही है। जल्‍द ही हम पूरी कास्‍ट की घोषणा भी कर देंगे।

विजय कुमार की भोजपुरी फिल्‍म जलजला की शूटिंग जून में होगी शुरू

अभिनेता विजय कुमार ने बताया कि फिल्‍म ‘जलजला’ कई मायने में न सिर्फ भोजपुरी सिनेमा के लिए खास होगी, बल्कि भोजपुरी के दर्शकों का भरपूर मनोरंजन भी करेगी। इसकी कहानी वीरू ठाकुर ने लिखी है। क्रिस्‍टल इंडिया इस फिल्‍म का निर्मार्ण कर रही है। फिल्‍म में म्‍यूजिक डायरेक्‍टर ओम झा और पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं।

वहीं, फिल्‍म को लेकर संजय पांडेय काफी उत्‍साहित हैं और कहते हैं कि इस फिल्‍म की कहानी उन्‍हें बेहद पसंद आयी है। यही वजह है कि उन्‍होंने फिल्‍म के लिए हामी भरी है। उन्‍होंने बताया कि फिल्‍म ‘जलजला’ में उनका किरदार बेहद नायब और चाइलेजिंग है, जिसके लिए उन्‍होंने अभी से तैयारियां शुरू कर दीं है। विजय कुमार ने दावा करते हुए कहा कि यह फिल्‍म जब भी रिलीज होगी, दर्शकों का भरपूर प्‍यार मिलेगा।

download (1)

आपको बता दें कि इन दिनों विजय कुमार गुप्‍ता की एक और फिल्‍म ''बब्‍बर'' बन कर तैयार है और उसका पोस्‍ट प्रोडक्‍शन जोर – शोर से चल रहा है। फिल्‍म जल्‍द ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज भी होने वाली है।