भोजपुरिया सनसनी निशा दुबे पहली बार लेडी दबंग के रूप में वर्दी में नजर आने वाली हैं । निशा, दिनेश यादव निर्देशित व दीपक शाह के बैनर की फिल्‍म ‘खुद्दार’ लेडी पुलिस की भूमिका में नजर आएगी, जिसकी शूटिंगआज कल गुजरात के सिलवासा में चल रही है । इस फिल्‍म में निशा दुबे के अलावा अंजना सिंह और गुंजन सिंह मुख्‍य भूमिका में है । निशा दुबे और गुंजन सिंह पहली बाऱ फ़िल्मी पर्दे पर एक साथ रोमांस करते नजर आएंगे ।

भोजपुरी सनसनी निशा दुबे ‘खुद्दार’ में पहली बार पहनेंगी पुलिस की वर्दी

इस फिल्‍म को लेकर निशा काफी खुश हैं और कहती हैं कि फिल्‍म ‘खुद्दार’ मेरे लिए बहुत अहम है, क्‍योंकि मैं इसमें वर्दी में नजर आउंगी । इसके लिए मैं काफी एक्‍साइटेड हूं । उन्‍होंने कहा कि बचपन से पुलिस वाले को देखकर डर जाती थी, मगर दिनेश यादव के निर्देशन में मैं पुलिस का किरदार कर रही हूं बहुत मज़ा आ रहा है ,यह सच में नया अनुभव है । साथ वर्दी पहनने के बाद गर्व और जिम्‍मेदारी काफी अहम हो जाती है ।

भोजपुरी सनसनी निशा दुबे ‘खुद्दार’ में पहली बार पहनेंगी पुलिस की वर्दी

आप को बता दें कि निशा दुबे की एक और भोजपुरी फिल्‍म ‘बनारसी पहलवान’ की शूटिंग 23 मार्च से शुरू होगी, जो ए.एस.सी. डिजिटल प्रा. लि. के बैनर तले बनेगी । इसमें उनके अपोजिट नये अभिनेता संजय मलिक होंगे, जबकि फिल्‍म के निर्माता अशोक गिरि और संजय यादव हैं । इस फिल्‍म की शूटिंग यूपी के गोरखपुर में शुरू होगी । फिल्‍म ‘बनारसी पहलवान’ को निर्देशक रतन राहा डायरेक्‍ट कर रहे हैं ।

भोजपुरी सनसनी निशा दुबे ‘खुद्दार’ में पहली बार पहनेंगी पुलिस की वर्दी

इसके अलावा अभिनेता राकेश मिश्रा और अविनाश पांडेय के साथ एक और फिल्‍म इसी महीने शुरू होने वाली है, जिसका नाम है ‘पावर वर्दी के’। निशा की तीनों फिल्‍में एक दूसरे से काफी अलग हैं । तीन फिल्‍में काफी शानदार होने वाली हैं, जिसे दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहेगा ।

भोजपुरी सनसनी निशा दुबे ‘खुद्दार’ में पहली बार पहनेंगी पुलिस की वर्दी

इस बारे में निशा दुबे के पीआरओ संजय भूषण पटिलाया ने बताया की निशा दुबे इन दिनों अपनी तीनों फिल्‍मों को लेकर काफी व्‍यस्‍त हैं । वैसे पिछले साल भी निशा ने कई हिट फिल्‍में दी और इस साल की शुरूआत भी धमाकेदार अंदाज में कर रही हैं ।

भोजपुरी सनसनी निशा दुबे ‘खुद्दार’ में पहली बार पहनेंगी पुलिस की वर्दी

निशा के फॉलोअर्स उनके गाने या फिल्‍मों की बेसब्री से इंतजार करते हैं, उन्‍हें इस बार निशा की दबंगई वर्दी में देखने को मिलेगी । ऐसे में उनकी इन फिल्‍मों को दर्शकों के फीडबैक का इंतजार होगा। ये फिल्‍में इसी साल रिलीज भी होंगी ।

भोजपुरी सनसनी निशा दुबे ‘खुद्दार’ में पहली बार पहनेंगी पुलिस की वर्दी