जहां हम फिल्म उद्योग में महिलाओं के लिए वेतन समानता और समान अवसरों की बात करते हैं, वहीं वास्तविकता कुछ और ही है । इसका, एमी जैक्सन को एहसास होना चाहिए था कि शंकर की 2.0 में उनकी भूमिका को उनके परिधानों से भी संक्षिप्त रखा जाएगा । इतना कि, फ़िल्म के टीम मेंबर्स भी एमी जैक्सन के रोल को महज 'गेस्ट अपीरियंस' बता रहे हैं उनके अनुसार एमी जैक्सन की उपस्थिती फ़िल्म में एक हवा के झोंके की तरह है ।

2.0 में एमी जैक्सन एक गेस्ट अपीरियंस में नजर आईं
जाहिर है, एमी को कोई स्क्रिप्ट नहीं दिखायी गई थी और न ही उन्हें बताया गय था कि फ़िल्म में उनकी भूमिका क्या होगी । ''एमी को केवल इतना बताया था कि, वह ग्रेट रजनीकांत की हीरोइन होंगी । उन्हें यह एहसास दिलाया गया कि, उन्हें रजनीकांत की हीरोइन होने के लिए खुद को सम्मानित और आभारी होना चाहिए । क्योंकि एमी पहले ही कई सफ़ल तमिल फ़िल्में कर चुकी थी, इसलिए उन्होंने रोबोट सीक्वल को करने के लिए हामी भर दी थी । उन्हें लगा कि इस फ़िल्म के जरिए उन्हें एक बार फ़िर तमिल सिनेमा में खड़े होने का मौका मिलेगा । इसके अलावा यह एक बड़ी फ़्रैंचाइजी थी । और इसके पहले भाग, रोबोट में ऐश्वर्या राय बच्चन ने लीड एक्ट्रेस की भूमिका निभाई थी और उनके पास करने के लिए भी बहुत कुछ था ।'' सूत्र ने खुलासा किया ।
फ़िल्म में चुने जाने के बाद एमी को महसूस हुआ कि, फ़िल्म की पूरी स्क्रिप्ट रजनीकांत और अक्षय के इर्द-गिर्द घूमती है । निस्सहाय एमी ने अपना बेहतर करने की कोशिश की थी, अपने लिमिटेड रोल के बावजूद भी । जाहिर है कि उनकी उपस्थिति इतनी कम है कि 2.0 निर्माताओं ने उन्हें फ़िल्म की मार्केटिंग और पब्लिसिटी से दूर रखा ।
यह भी पढ़ें : 2.0 के मेकर्स को प्रोफ़िट दिलाते अक्षय कुमार के ये खूंखार/डरावने लुक आपको थिएटर तक खींच ले जाएंगे !
2.0 का एक क्रू मेंबर कुटिल मुस्कान के साथ कहता है कि, ''एमी ने रजनी सर और अक्षय के साथ क्या उम्मीद की ? क्या उनके मफ़िक रोल ? उन्होंने अपनी खुली आंखों से सब कुछ देखा है, सब कुछ जानतेबूझते कि फ़िल्म के दो मुख्य अभिनेता फ़िल्म की लाइमलाइट चुरा ले जाएंगे । उन्हें धोखा खाया हुआ महसूस करने का कोई कारण नहीं है ।''

