साल 2000 में आई फ़िल्म जोश तो आपको याद होगी, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन और शाहरुख खान बहन-भाई बने थे । इनके अलावा फ़िल्म में चंद्रचूड़ सिंह भी नजर आए थे । इस फ़िल्म के बारें में लेटेस्ट खबर ये है कि इस फ़िल्म में सलमान खान को ऐश्वर्या राय बच्चन का भाई बनने का रोल ओऊफ़र हुआ था । हाल ही में बॉलीवुड हंगामा को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में खुद ऐश्वर्या ने इस बात का खुलासा किया ।

जोश में ऐश्वर्या राय बच्चन के भाई बनने वाले थे सलमान खान
इंटरव्यू के दौरान अपनी इस फ़िल्म की कास्टिंग के बारें में बात करते हुए ऐश्वर्या ने कई सारे खुलासे किए । इंटरव्यू के दौरान पूछे गए सवाल, कि क्या उन्हें इस फ़िल्म में शाहरुख की बहन बनने में कोई आशंका थी, इसके जवाब में ऐश ने कहा कि, 'नहीं बिल्कुल नहीं । जोश में शाहरुख की बहन बनने में कोई ऐतराज नहीं था । मैं मंसूर के साथ काम करने को राजी थी । इसलिए जब फ़िल्म की कास्ट को चुना जा रहा था तो इसमें आमिर खान और सलमान खान को पसंद किया गया था । लेकिन फ़िर कास्ट बदल दी गई और फ़िर शाहरुख को चुन लिया गया । और दूसरे अभिनेता के रूप में चंद्रचूड को साइन किया गया ।''
यह भी पढ़ें : तो क्या ऐश्वर्या राय बच्चन ने पद्मावत और बाजीराव मस्तानी न कर पाने का इल्जाम सलमान खान पर लगाया ?
दरअसल, मंसूर अली खान चाहते थे कि फिल्म में सलमान खान ऐश्वर्या राय के भाई बनें और आमिर खान चंद्रचूड़ की जगह उनके साथ रोमांस करते नजर आएं । मगर ऐसा हो नहीं सका और फिर ऐश्वर्या और शाहरुख भाई-बहन बन गए ।

