बॉलीवुड में डेब्यू करनेवाले युवा सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म लाइगर का इस समय जमकर प्रमोशन हो रहा है । हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ जैसी पांच भाषाओं में रिलीज होने वाली यह पैन इंडिया फिल्म है । आज सुबह, विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे ने फिल्म के प्रचार के लिए महंगी गाड़ियों को छोड़ मुंबई के लोकल ट्रेन का विकल्प चुना ।

लाइगर के प्रमोशन के लिए विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे ने मुंबई की लोकल ट्रेन में किया सफ़र

विजय देवरकोंडा की लाइगर

दोनों ने मुंबई के खार स्टेशन से लोअर परेल तक का सफर तय किया। साथ ही फिल्म के निर्माताओं ने इस फिल्म का दूसरा गाना "वाट लगा देंगे" भी आज रिलीज कर दिया है. फिल्म के ट्रेलर, अकड़ी पकड़ी और वाट लगा देंगे गाने को देखते हुए ऐसे लग रहा है कि छोटे से लेकर बड़ों तक, हर समूह के दर्शक आकर्षित होने की संभावना है। सोशल मिडिया से भी प्रशंसक फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता और प्यार जाहिर कर रहे है।

83a7616a-ac10-47ed-932d-60617f3ee533

पुरी जगन्नाध द्वारा निर्देशित फिल्म लाइगर में माइक टायसन भी नजर आनेवाले है और यह फिल्म 24 अगस्त को सभी सिनेमाघरों रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

5e44077c-3381-4022-9ab0-067cf1c416ed 9b593036-0bf3-4671-aa57-acec4577b962