BH Style Icons 2023: ये बॉलीवुड सेलेब्स बने बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकॉन अवॉर्ड्स 2023 के विनर

Mar 27, 2023 - 20:24 hrs IST

बॉलीवुड हंगामा द्वारा प्रस्तुत बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकॉन अवार्ड्स के पहले पहले एडिशन, बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकॉन 2023 में फ़िल्मी सितारों ने अपने ग्लैमर से चार चाँद लगा दिए । 24 मार्च को मुंबई के जे डब्ल्यू मैरियट, जुहू में आयोजित हुए स्टार-स्टडेड अफेयर बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकॉन अवॉर्ड्स 2023 में कई बड़े बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ पहुँचे । ये अवॉर्ड शो अन्य अवॉर्ड्स शो से इसलिए अलग रहा क्योंकि इसमें कैंसर वॉरियर्स को सम्मानित करने के लिए विशेष थीम फ़ॉलो की गई जिसमें ‘रेड कार्पेट’ की जगह ‘पिंक कार्पेट’ ने ली । वहीं बॉलीवुड सितारों ने भी इस अनूठी थीम को अपना सपोर्ट दिया । बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकॉन अवॉर्ड्स 2023 में फ़िल्मी सितारों ने अपनी उपस्थिति से चार चांद लगा दिए ।

बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकॉन अवॉर्ड्स 2023 विनर

हमने आपको अब तक बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकॉन अवॉर्ड्स 2023  की कई कैटेगरी के नॉमिनेशन की जानकारी दी और अब पेश है सितारों से सजी शाम के विजेताओं के नाम जो उस शाम तक बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकॉन अवॉर्ड्स 2023 अपने नाम लेकर गए ।

विजेताओं की सूची-

मोस्ट स्टाइलिश आइकॉनिक परफॉर्मर (महिला)-  अनुष्का शर्मा

मोस्ट स्टाइलिश एक्टर (पुरुष)- सिद्धार्थ मल्होत्रा

मोस्ट स्टाइलिश एक्ट्रेस (महिला)- कृति सेनन

मोस्ट स्टाइलिश लीडिंग स्टार (पुरुष)- कार्तिक आर्यन

मोस्ट स्टाइलिश एक्टर पीपुल्स च्वाइस (पुरुष)- आदित्य रॉय कपूर

मोस्ट स्टाइलिश एक्टर पीपुल्स च्वाइस (महिला)- अनन्य पांडे

मोस्ट स्टाइलिश यूथ आइकॉन (पुरुष)- राजकुमार राव

मोस्ट स्टाइलिश यूथ आइकॉन (महिला)- जाह्नवी कपूर

मोस्ट स्टाइलिश मोल्ड ब्रेकिंग स्टार (पुरुष)- अर्जुन कपूर

मोस्ट स्टाइलिश मोल्ड ब्रेकिंग स्टार (महिला)- वाणी कपूर

मोस्ट स्टाइलिश ट्रेंड सेटर (महिला)- तमन्ना भाटिया

मोस्ट स्टाइलिश फ़िल्ममेकर - रोहित शेट्टी

मोस्ट स्टाइलिश ओटीटी एंटटेनर- बॉबी देओल

मोस्ट स्टाइलिश एवरग्रीन आइकॉन- अनिल कपूर

मोस्ट स्टाइलिश टीवी स्टार (पुरुष)- करण कुंद्रा

मोस्ट स्टाइलिश टीवी स्टार (महिला)- तेजस्वी प्रकाश

मोस्ट स्टाइलिश म्यूज़िक पर्सनेलिटी - नीति मोहन

मोस्ट स्टाइलिश फ़ैशन डिज़ाइनर- सोनाक्षी राज

मोस्ट स्टाइलिश एंटरप्रेन्योर- मलाइका अरोड़ा

मोस्ट स्टाइलिश ब्रेकथ्रु टैलेंट- मनीष पॉल

मोस्ट स्टाइलिश करिश्मैटिक लेजेंड- अजय देवगन

मोस्ट स्टाइलिश डिजिटल एंटरटेनर (महिला)- प्राजक्ता कोली

मोस्ट स्टाइलिश डिजिटल एंटरटेनर (पुरुष)- भुवन बाम

मोस्ट स्टाइलिश शोबिज़ मोगुल- भूषण कुमार

मोस्ट स्टाइलिश टाइमलैस लेजेंड – बिंदु

मोस्ट स्टाइलिश ट्रेलब्लेज़र- शहनाज गिल

मोस्ट स्टाइलिश पॉप दिवा- सोफ़ी चौधरी

मोस्ट स्टाइलिश सोशल वॉरियर- भूमि पेडनेकर

मोस्ट स्टाइलिश ब्यूटीफ़ुल विनर- सोनाली बेंद्रे

मोस्ट स्टाइलिश पैन इंडिया आइकॉन- रश्मिका मंदाना

मोस्ट स्टाइलिश इमर्जिंग आइकॉन- विजय वर्मा

मोस्ट स्टाइलिश ब्रेकथ्रू टैलेंट – राधिका मदान

 मोस्ट स्टाइलिश एटरनल दिवा ज्यूरी- रवीना टंडन

मोस्ट स्टाइलिश ग्लैम स्टार- सनी लियोनी

मोस्ट स्टाइलिश हॉट स्टेपर- मौनी रॉय  

बीएच स्टाइल आइकॉन 2023 की बात करें तो, इसमें सितारों से सजी इस शाम में रोहित शेट्टी, अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अनिल कपूर, अर्जुन कपूर, वाणी कपूर, भूमि पेडनेकर, मलाइका अरोड़ा समते कई दिग्गज सितारें शामिल हुए । बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकन्स को सिनेमा वाले फिल्म एंड टेलीविजन प्रोडक्शंस एलएलपी द्वारा क्यूरेट और निर्देशित किया गया है और एक्रॉस मीडिया सॉल्यूशंस द्वारा निर्मित किया गया है । माचो हिंट, टीवीएस रेडर, आइकॉनिक प्रोफेशनल, लुक्स सैलून, सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स, एचसीजी ऑन्कोलॉजी, कैरेरा, क्लब महिंद्रा, एस्ट्रोयोगी, सोनाटा वॉचेस, रेडियो सिटी, फ़ूजी इंस्टैक्स और जेडब्ल्यू मैरियट द्वारा प्रायोजित किया गया ।

Related Articles

Recent Articles