भारत के सबसे लोकप्रिय रॉकस्टार / संगीतकार, यो यो हनी सिंह को देख कुछ लोगों को लगता है कि वे उनके जीवन के बारे में सब कुछ जानते हैं, लेकिन उनकी ज़िंदगी मे ऐसा बहुत कुछ है जिसके बारे में दुनिया को पता नहीं है।

हनी सिंह हाल ही में फ़िर से सुर्खियों में आ गए है । वजह है एक ऑफर, जो उन्हें एक पब्लिशर ने दिया है। खबर है कि एक पब्लिशर ने उन्हें 25 करोड़ रुपए का ऑफर दिया। वो चाहता है कि न सिर्फ हनी सिंह की बायोग्राफी छापी जाए, बल्कि एक बायोपिक भी बनाई जाए।

कॉकटेल फिल्म के गीत "अंग्रेजी बीट" के रिलीज के बाद गायक यो यो हनी सिंह एक राष्ट्रीय स्टार बन गए जो आज हर वर्ग के लोगो के पसंदीदा संगीतकार में से एक है, जिसके बाद हनी ने कभी पीछे मुड़ के नही देखा।

शाहरुख हो या सलमान खान, हनी सिंह ने हर बड़े सुपरस्टार के साथ काम किया है। उनकी लोकप्रियता उनके हर एक कदम के साथ दस गुना बढ़ती गई । लेकिन लोग उनके बारे में नही जानते वो है उनका संघर्ष जिसे पार कर वो आज इस मुक्काम पर पहुंच गए है और वो हर जो जीत में परिवर्तित हो गयी।

बाइपोलर डिसऑर्डर से ग्रस्त हनी सिंह, उनके जीवन का एक ऐसा महत्वपूर्ण अध्याय है जिसके बारे में लोग नही जानते कि वास्तव में हुआ क्या था। और एक दिन अचानक सबसे प्रिय सितारा गायब हो गया। इससे उनके जीवन पर होने वाले प्रभाव और इससे बाहर आने के लिए उन्होंने कैसे काम किया, यह जानना बहुत महत्वपूर्ण होगा।

हनी सिंह एक आत्मनिर्मित आदमी है जो पंजाब से आये थे और अपने हुनर से पूरे देश / विदेश का दिल जीत लिया।